Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

CBSC पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में गड़बड़ियां: उत्तर पुस्तिकाओं में विसंगति का छात्र के दावे को बोर्ड ने सही निकला

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 26, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
CBSC बोर्ड परीक्षाओं 2026 को लेकर 13 फरवरी को लाइव वेबकास्ट, सभी स्कूलों को अनिवार्य रूप से जुड़ने के निर्देश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में गड़बड़ियों और विसंगतियों की बढ़ती शिकायतों के बीच 12वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने आरोप लगाया है कि बोर्ड द्वारा अपलोड की गई उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी उनकी लिखावट से मेल नहीं खाती, जिससे ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली में संभावित गड़बड़ी को लेकर चिंता उत्पन्न होती है।

सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बाद, सीबीएसई ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कदम उठाए और प्रभावित छात्रों को व्यक्तिगत रूप से जवाब देना शुरू कर दिया, साथ ही आवश्यक स्पष्टीकरण और सुधारात्मक कार्रवाई भी की।

बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि सीबीएसई ने पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में छात्रों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं में लिखावट उनकी लिखावट से मेल नहीं खाने और अन्य समस्याओं से संबंधित मामलों को ‘‘शीर्ष प्राथमिकता’’ पर लिया है।

यह आश्वासन दिल्ली निवासी एवं 12वीं कक्षा के एक छात्र वेदांत द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किये जाने के बाद सामने आया है। छात्र वेदांत ने सोशल मीडिया पर किये गए एक विस्तृत पोस्ट में आरोप लगाया कि पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत सीबीएसई द्वारा अपलोड की गई भौतिकी (फिजिक्स) की उत्तर पुस्तिका उसकी नहीं है। कई अन्य छात्रों ने भी सोशल मीडिया पर इसी तरह के दावे किए।

Join Our Whatsapp Group

इस मुद्दे पर हंगामा मचने और कई अन्य छात्रों द्वारा भी इसी तरह के दावे किए जाने के बाद, सीबीएसई ने आज शाम कहा कि उनकी उत्तर पुस्तिका की एक सही प्रति उन्हें भेज दी गई है और उनके परिणाम को अपडेट करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सूत्र ने कहा, ‘ऑनलाइन या ऑफलाइन, किसी भी माध्यम से जो भी शिकायतें आ रही हैं, सीबीएसई उनपर सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रहा है।’ उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड छात्रों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी छात्रों और अभिभावकों से लगातार संपर्क में हैं, ताकि उनकी शिकायतों का समाधान किया जा सके और छात्रों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा सके।

वेदांत की शिकायत के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब में सूत्र ने कहा, ‘यह किसी एक बच्चे का मामला नहीं है। जिसकी भी शिकायत आ रही है, उसपर सक्रिय रूप से ध्यान दिया जा रहा है।

अन्य छात्रों द्वारा उठाई गई शिकायतों का हवाला देते हुए सूत्रों ने कहा, ‘‘न केवल एक छात्र, बल्कि ऐसे सभी मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है। कुछ मामलों में, समस्याओं का समाधान भी हो चुका है।

वेदांत के इस पोस्ट को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर 25 लाख व्यूज मिले हैं। वेदांत ने पोस्ट में लिखा है कि उसने (छात्र ने) और उसके परिवार ने पाया कि सीबीएसई द्वारा मुहैया करायी गई फिजिक्स की उत्तर पुस्तिका की लिखावट उसकी लिखावट से मेल नहीं खाती।

सीबीएसई ने ‘एक्स’ पर वेदांत को दिए अपने जवाब में कहा, ‘‘आपकी फिजिक्स की उत्तर पुस्तिका से जुड़ी चिंता हमारे संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद। समीक्षा के बाद मामले की जांच कर ली गई है और आपकी उत्तर पुस्तिका की सही प्रति आपके पंजीकृत ईमेल पते पर भेज दी गई है। साथ ही, आवश्यकतानुसार आपके परिणाम में संशोधन की प्रक्रिया भी की जा रही है।

सीबीएसई ने कहा, ‘‘हम आपके धैर्य की सराहना करते हैं और आपको अपने निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाते हैं। इस बीच, वेदांत ने कहा कि बोर्ड ने उन्हें सही उत्तर पुस्तिका भेज दी है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘‘हमें सीबीएसई की ओर से सही उत्तर पुस्तिका मिल गई है। शाम को सीबीएसई अधिकारियों ने हमसे संपर्क किया और मेरी उत्तर पुस्तिका भेजी। हमारे दावे सही थे और वास्तव में उत्तर पुस्तिकाएं बदल गई थीं।

वेदांत ने कहा कि वह उत्तर पुस्तिका की बारीकी से समीक्षा करने के बाद भी पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करेंगे, उनका आरोप है कि सही उत्तरों के बावजूद अंक काटे गए हैं।

सीबीएसई से ऐसे ही मामलों की जांच करने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं सीबीएसई से आग्रह करता हूं कि वह उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली के इस मुद्दे की और अधिक स्पष्टता और गहराई से जांच करे, ताकि मेरे जैसे अन्य छात्रों के मामलों को भी देखा जा सके जो इसी समस्या का सामना कर रहे हैं।

हालांकि, कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने शुरुआत में छात्र को ‘ट्रोल’ किया और सवाल किया कि हाल में ही बनाया गया हैंडल क्या वास्तव में एक सीबीएसई छात्र का ही है। कुछ ने उसे ‘राष्ट्र-विरोधी’ और ‘पाकिस्तानी’ तक कह दिया, लेकिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कुछ लोग उसके बचाव में सामने आये।

छात्र ने लिखा था, ‘‘कम अंक मिलने के बाद हमने सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी मांगी। आज हमें कॉपी मिली। और मैं बेहद निराश हूं, क्योंकि सीबीएसई द्वारा अपलोड की गई भौतिकी की उत्तर पुस्तिका मेरी नहीं है।

उसने दावा किया कि फिजिक्स (भौतिकी) की उत्तर पुस्तिका की लिखावट उसकी अंग्रेजी और कंप्यूटर साइंस की उत्तर पुस्तिकाओं और उसके नोट्स से पूरी तरह अलग है। छात्र ने कहा, ‘‘लिखावट की शैली, अक्षरों का आकार, स्पेसिंग, झुकाव और वाक्य प्रवाह-सब कुछ अलग है।

वेदांत ने आरोप लगाया कि भौतिकी की उत्तर पुस्तिका ‘पूरी तरह से किसी अन्य छात्र की प्रतीत होती है’ और सवाल उठाया कि क्या वास्तव में उसके ही पेपर का मूल्यांकन किया गया था। छात्र ने कहा, ‘‘अगर यह सच है, तो मेरे रोल नंबर के तहत वास्तव में किसका मूल्यांकन किया गया? मेरा पेपर? या किसी और का?

छात्र ने साथ ही यह भी कहा कि यह अब केवल ‘पुनः जांच’ (रीचेकिंग) का मुद्दा नहीं रह गया है।

छात्र ने सीबीएसई से उसकी मूल उत्तर पुस्तिका की जांच करने, ओएसएम टैगिंग और स्कैनिंग प्रक्रिया का ऑडिट करने, उत्तर पुस्तिकाओं के संभावित बदले जाने की जांच करने और सही पेपर का मूल्यांकन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

वेदांत के भाई सिद्धांत श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर आलोचनाओं को लेकर कहा कि परिवार ने यह मुद्दा उठाने के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बनाया है।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘मैं वेदांत का भाई हूं और यह देखकर मुझे बहुत दुख हुआ है कि लोग हमें पाकिस्तानी कह रहे हैं। हां, वेदांत के पास ट्विटर अकाउंट नहीं था, क्योंकि वह ट्वीट करने के बजाय पढ़ाई में व्यस्त रहता था और हमने उसके वास्तविक मुद्दों को ट्वीट करने के लिए यह अकाउंट बनाया, क्योंकि हम पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन नहीं कर सके।

इस बीच, 12वीं कक्षा की एक एक अन्य छात्रा संजना ने भी सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान उसे जो केमिस्ट्री की उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी मिली, वह उसकी लिखावट से मेल नहीं खाती।

छात्रा ने कहा, ‘‘पहले तो मुझे लगा कि स्कैन की गई कॉपी धुंधली होगी, लेकिन वह मेरी उत्तर पुस्तिका से बिल्कुल मेल नहीं खाती, हर पृष्ठ पर किसी और की लिखावट प्रतीत होती है। लिखावट बिल्कुल भी मेल नहीं खाती।

छात्रा के अनुसार, उत्तर पुस्तिका का पहला पृष्ठ जिसपर उसकी व्यक्तिगत जानकारी थी, वह तो उसका लग रहा था, लेकिन अंदर के पृष्ठों पर उसकी लिखावट मेल नहीं खा रही थी।

संजना ने कहा है कि सीबीएसई ने उनके ईमेल का जवाब दिया है और पुष्टि की है कि केमिस्ट्री की उत्तर पुस्तिका को लेकर उनकी चिंता सही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘अपडेट: सीबीएसई ने हमारे ईमेल का जवाब दिया और पुष्टि की कि केमिस्ट्री की उत्तर पुस्तिका को लेकर हमारी चिंता सही थी। इस मुद्दे पर ध्यान दिलाने में मदद करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। आपका समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अब सीबीएसई की ओर से अगले कदम का इंतजार है।

ये आरोप सीबीएसई की परिणाम के बाद की सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़ी शिकायतों के बीच सामने आए हैं, जिनमें धुंधली स्कैन कॉपियां, कथित रूप से गायब पृष्ठ और अंकों में विसंगतियां शामिल हैं।

Tags: CBSC पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में गड़बड़ियां
Previous Post

RCB vs GT नॉकआउट मुकाबला: आरसीबी की बल्लेबाजी और गुजरात की गेंदबाजी के बीच होगा रोचक मुकाबला

Next Post

अमेरिका ने ईरान में मिसाइल प्रक्षेपण स्थलों समेत कई स्थानों पर किए हमले

Related Posts

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

July 25, 2026
अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन
उत्तर प्रदेश

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

July 25, 2026
बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या
उत्तर प्रदेश

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

July 25, 2026
Next Post
ईरान के इस्फहान परमाणु केंद्र पर अमेरिका का हमला, ईरान ने दुबई तट के पास तेल टैंकर को बनाया निशाना

अमेरिका ने ईरान में मिसाइल प्रक्षेपण स्थलों समेत कई स्थानों पर किए हमले

Recent Posts

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक को एक नवनियुक्त शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने...

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अंतरिम व्यवस्था...

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर...

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

बरेली जिले में शुक्रवार दोपहर को घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की कथित तौर पर चाकू मारकर उस समय...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

US Army ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक पोत पर गोलीबारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group