Tuesday, September 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

फाल्टा पुनर्मतदान: पांच दौर की गणना के बाद भाजपा को बढ़त

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 24, 2026
in देश, राजनीति
0

पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान के बाद रविवार को हुई मतगणना के पांच दौर की गणना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार देबांगशु पांडा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 14,000 से अधिक वोट की बढ़त हासिल कर ली है। यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी।

मतगणना के 21 दौर में से पांच दौर की गणना के बाद पांडा ने 30,562 वोट हासिल किए जिससे उन्होंने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी पर 14,514 वोट की बढ़त बना ली, जिन्हें 16,048 वोट मिले।

तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने पुनर्मतदान से दो दिन पहले चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी और इसे अपना निजी फैसला बताया था। वह 1,685 वोट के साथ चौथे स्थान पर हैं।

मतगणना के पांचवें दौर की गणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मोल्ला 3,510 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Join Our Whatsapp Group

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे शुरू हुई।

दक्षिण 24 परगना जिले के निर्वाचन क्षेत्र के सभी 285 बूथ पर 21 मई को पुनर्मतदान कराया गया था। इससे पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में छेड़छाड़ और अन्य अनियमितताओं के आरोपों के बाद 29 अप्रैल को हुए मतदान को रद्द कर दिया गया था।

पुनर्मतदान में 2.36 लाख मतदाताओं में से 87 प्रतिशत से अधिक ने मतदान किया था। आयोग ने सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरे निर्वाचन क्षेत्र में केंद्रीय बलों की लगभग 35 कंपनियों की तैनाती के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी।

इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं में 1,21,300 पुरुष, 1,15,135 महिलाएं और नौ ट्रांसजेंडर व्यक्ति शामिल हैं।

निर्वाचन क्षेत्र में 29 अप्रैल को हुए मतदान के बाद से तनाव बना हुआ था। उस समय कई बूथ से शिकायतें मिली थीं कि ईवीएम पर इत्र जैसे पदार्थ और टेप लगाए गए थे।

बाद में की गई जांच में कई मतदान केंद्रों पर लगे वेब कैमरों में रिकॉर्ड फुटेज से छेड़छाड़ के कथित प्रयासों का भी पता चला। इससे बूथ-स्तरीय अधिकारियों, पीठासीन अधिकारियों, मतदान कर्मियों और चुनाव पर्यवेक्षकों की भूमिका पर सवाल उठे। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने सभी बूथ पर पुनर्मतदान का आदेश दिया था।

Tags: फाल्टा पुनर्मतदान
Previous Post

‘व्हाइट हाउस’ सुरक्षा जांच चौकी के पास गोलीबारी; हमलावर की मौत

Next Post

संभल में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, 80 बीघा भूमि भी हुई कब्जा मुक्त

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

September 8, 2026
देश

Delhi Building Collapse: बेसमेंट में सीपेज और मरम्मत के दौरान ढही इमारत, फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, देश की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

September 8, 2026
Next Post

संभल में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, 80 बीघा भूमि भी हुई कब्जा मुक्त

Recent Posts

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

संभल जिले के शेर खां सराय क्षेत्र में स्थित आर्य समाज मंदिर की करीब पांच बीघा जमीन के मालिकाना हक...

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बुलंदशहर जिले में शादी के दौरान दूल्हे द्वारा की गई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group