Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत की महिलाओं का बदला विचार! 10 में से आठ महिलाएं नौकरी के लिए नहीं किया आवेदन

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 16, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
भारत की महिलाओं का बदला विचार! 10 में से आठ महिलाएं नौकरी के लिए नहीं किया आवेदन

मुंबई, पारिवारिक देखभाल से जुड़ी जिम्मेदारियां अब भी महिलाओं के करियर फैसलों को प्रभावित कर रही हैं। एक सर्वेक्षण में 83 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि उन्होंने कुछ पदों के लिए आवेदन करना छोड़ दिया क्योंकि उन्हें लगता था कि काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण होगा। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

नौकरी के बारे में सूचना देने वाली वेबसाइट इंडीड की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 10 में से 8 महिलाओं ने देखभाल संबंधी जिम्मेदारियों के कारण कुछ नौकरियों के लिए आवेदन न करने का विकल्प चुना है। यह महिलाओं के करियर विकल्पों पर देखभाल कार्य के निरंतर प्रभाव को बताता है।

रिपोर्ट में 83 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि उन्होंने कुछ नौकरियों के लिए आवेदन इसलिए नहीं किया, क्योंकि उन्हें लगा कि काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना मुश्किल होगा।

इंडीड इंडिया के प्रबंध निदेशक शशि कुमार ने कहा, “हालांकि कई परिवारों में देखभाल की जिम्मेदारियां साझा की जाती हैं, लेकिन भारत में महिलाएं अब भी करियर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेते समय इन जिम्मेदारियों को ध्यान में रखती हैं। महिलाएं महत्वाकांक्षी हैं, लेकिन अब वे ऐसी नौकरियों को चुन रही हैं जो उनकी पारिवारिक जिम्मेदारियों के अनुरूप हों। जो कंपनियां काम में वास्तविक लचीलापन और स्पष्ट अपेक्षाएं देती हैं, वे महिलाओं को आकर्षित करने और उन्हें लंबे समय तक बनाए रखने में बेहतर स्थिति में होंगी।”

Join Our Whatsapp Group

इंडीड की यह रिपोर्ट देशभर की 1,141 महिलाओं की राय पर आधारित है। इनमें कामकाजी माताएं, नौकरी से विराम पर चल रहीं महिलाएं और विराम के बाद फिर से काम पर लौटी महिलाएं शामिल हैं। सर्वेक्षण में बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों को शामिल किया गया।

रिपोर्ट में कहा गया कि नौकरी चुनते समय महिलाओं के लिए काम में लचीलापन सबसे महत्वपूर्ण पहलू बन गया है। 53 प्रतिशत महिलाओं ने लचीले कामकाजी समय को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया, जबकि 48 प्रतिशत महिलाओं ने घर से काम या मिश्रित कार्य व्यवस्था को अहम माना।

रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 10 में से आठ महिलाओं ने कहा कि वे बेहतर लचीलापन और कार्य-जीवन संतुलन के बदले कम वेतन स्वीकार करने या इस पर विचार करने को तैयार हैं। इनमें 45 प्रतिशत महिलाओं ने कम वेतन स्वीकार करने की बात कही, जबकि 34 प्रतिशत ने कहा कि वे इस पर विचार कर सकती हैं।

कामकाजी माताओं के लिए घर से काम और मिश्रित कार्य व्यवस्था विशेष रूप से महत्वपूर्ण बनी हुई है। 37 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि यही बदलाव कामकाजी माताओं के लिए सबसे अधिक मददगार साबित हो सकता है।

वहीं 59 प्रतिशत से अधिक प्रतिभागियों का मानना है कि कार्यस्थलों पर बढ़े लचीलेपन से भारत में महिलाओं के करियर अवसर वास्तव में बेहतर हुए हैं, जबकि 30 प्रतिशत ने कहा कि इससे कुछ हद तक मदद मिली है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जैसे-जैसे अधिक कंपनियां फिर से दफ्तर आधारित कामकाज की ओर लौट रही हैं, कार्यालय में उपस्थिति की अनिवार्यता नौकरी संबंधी फैसलों को प्रभावित कर रही है।

Tags: भारत की महिलाओं का बदला विचार
Previous Post

सुलतानपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से सर्राफा व्यापारी की मौत

Next Post

NEET-UG 2026 : पेपर लीक में बड़ा खुलासा, परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट शिक्षिका ने किया पेपर लीक, शिक्षिका गिरफ्तार, पढ़े

Related Posts

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

August 1, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

August 1, 2026
Next Post
NEET-UG 2026 : पेपर लीक में बड़ा खुलासा, परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट शिक्षिका ने किया पेपर लीक, शिक्षिका गिरफ्तार, पढ़े

NEET-UG 2026 : पेपर लीक में बड़ा खुलासा, परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट शिक्षिका ने किया पेपर लीक, शिक्षिका गिरफ्तार, पढ़े

Recent Posts

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by admin
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को एकल पीठ के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें...

मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group