Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ के कांस्टेबल ने फिर लगाए उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोप, पुलिस ने दावों को बताया निराधार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 11, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
सिपाही ने लखनऊ पुलिस आयुक्त कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जांच के आदेश

लखनऊ पुलिस आयुक्तालय में तैनात एक कांस्टेबल ने विभागीय अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तीसरा वीडियो जारी किया है और पुलिस बल में कथित भ्रष्टाचार की स्वतंत्र जांच कराने की मांग दोहराई है।

पुलिस ने उसके आरोपों को ‘‘झूठा और निराधार’’ बताते हुए खारिज कर दिया है।

कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला ने इससे पहले भी वरिष्ठ अधिकारियों पर ‘‘भ्रष्ट सामंती व्यवस्था’’ चलाने का आरोप लगाया था। रविवार को जारी नए वीडियो में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की अपील की।

वीडियो में शुक्ला ने आरोप लगाया कि उनके आरोप सार्वजनिक होने के बाद देर रात करीब एक बजे पुलिसकर्मियों को उनके घर भेजा गया और उन्हें तथा उनके परिवार को परेशान किया गया।

विभागीय अधिकारियों पर ‘‘काले अंग्रेजों’’ जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शुक्ला ने कहा, ‘‘क्या मैं अपराधी या नक्सली हूं कि मेरे साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है?’’

वीडियो में कांस्टेबल ने कहा कि उन्हें स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह से प्रेरणा मिलती है और उन्हें मानसिक रूप से तोड़ा नहीं जा सकता। उन्होंने दावा किया कि उनकी आवाज दबाने के केवल दो तरीके हैं-या तो उनकी हत्या कर दी जाए या फिर पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार, शोषण और अनियमितताओं को समाप्त करने के लिए होमगार्ड विभाग की तर्ज पर एक विशेष समिति गठित की जाए।

यह विवाद शुक्ला के पहले वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुरू हुआ था। उस वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया था कि आयुक्तालय में तैनात कांस्टेबलों और हेड कांस्टेबलों को तैनाती पाने के लिए हर महीने लगभग 2,000 रुपये देने पड़ते हैं और यह पैसा वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों तक पहुंचाया जाता है।

वर्ष 2015 बैच के कांस्टेबल और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक शुक्ला फिलहाल लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइंस में तैनात हैं और अर्जित अवकाश पर चल रहे हैं।

नवीनतम आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए लखनऊ पुलिस आयुक्तालय ने बयान जारी कर शुक्ला के परिवार पर किसी प्रकार की छापेमारी या दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज किया। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे आरोप ‘‘झूठे और निराधार’’ हैं।

बयान के अनुसार, शुक्ला को ईमेल और व्हाट्सऐप के माध्यम से नोटिस भेजे गए थे, जिनमें उन्हें जांच समिति के समक्ष उपस्थित होकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो के संबंध में बयान देने को कहा गया था।

पुलिस ने कहा कि एक टीम केवल नियमानुसार नोटिस देने के लिए उनके आवास पर गई थी। साथ ही यह भी कहा गया कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उन्हें समिति के समक्ष अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जा रहा है।

इस बीच, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए कांस्टेबल को समर्थन दिया।

अखिलेश यादव ने शुक्ला का वीडियो साझा करते हुए उन्हें ‘‘आज की नई आजादी का स्वतंत्रता सेनानी’’ बताया। उन्होंने दावा किया कि कांस्टेबल सत्ता में बैठे लोगों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रष्टाचार, उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ पीडीए समुदाय के संघर्ष का प्रतिनिधित्व करता है।

Tags: लखनऊ के कांस्टेबल ने फिर लगाए
Previous Post

संभल में पीएम श्री विद्यालय धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में प्रधानाध्यापक समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Next Post

बदायूं: टायर फटने से पलटी स्लीपर बस, एक यात्री की मौत, 30 घायल

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन
उत्तर प्रदेश

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

July 25, 2026
Next Post
बांग्लादेश: नदी में बस गिरने से 23 लोगों की मौत, 40 थे सवार

बदायूं: टायर फटने से पलटी स्लीपर बस, एक यात्री की मौत, 30 घायल

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group