Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सर रतन टाटा ट्रस्ट की बहुप्रतीक्षित बोर्ड बैठक रद्द; टाटा सन्स निदेशक मंडल में पुनः नामित करने जैसे मुद्दों पर होनी थी चर्चा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 8, 2026
in देश, व्यापार जगत
0
सर रतन टाटा ट्रस्ट की बहुप्रतीक्षित बोर्ड बैठक रद्द; टाटा सन्स निदेशक मंडल में पुनः नामित करने जैसे मुद्दों पर होनी थी चर्चा

सर रतन टाटा ट्रस्ट की शुक्रवार को प्रस्तावित बोर्ड बैठक बिना कोई कारण बताये रद्द कर दी गई। मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी। निदेशक मंडल की इस बैठक में टाटा सन्स के निदेशक मंडल में नामित किये जाने पर पुनर्विचार किया जाना था।

यह बैठक बंबई उच्च न्यायालय के बैठक पर रोक लगाने से इनकार के बावजूद रद्द की गई। टाटा ट्रस्ट के पास टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा सन्स में 23.6 प्रतिशत हिस्सेदारी है जिसका आकार 180 अरब डॉलर से अधिक है।

मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने कहा, ‘‘बैठक नहीं हुई। कोई कारण नहीं बताया गया। बैठक की नई तारीख अभी तक तय नहीं की गई है।

टाटा ट्रस्ट से इस संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए ईमेल भेजा गया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

गौरतलब है कि इससे पहले एक याचिका में इस बैठक को चुनौती दी गई थी। याचिका में कहा गया था कि ट्रस्ट के मौजूदा निदेशक मंडल की संरचना महाराष्ट्र सार्वजनिक न्यास (द्वितीय संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत तय सीमा का उल्लंघन करती है। रतन टाटा ट्रस्ट में फिलहाल छह न्यासी हैं जिनमें से तीन जिमी नवल टाटा, जहांगीर एचसी जहांगीर और नोएल नवल टाटा आजीवन न्यासी हैं। यह कुल निदेशक मंडल का 50 प्रतिशत बनता है जबकि कानूनी सीमा 25 प्रतिशत है।

ट्रस्ट की प्रस्तावित बैठक में टाटा ट्रस्ट के प्रतिनिधियों को टाटा सन्स निदेशक मंडल में पुनः नामित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी थी।

टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा और वाइस चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन वर्तमान में टाटा सन्स के निदेशक मंडल में हैं। पिछले साल पूर्व रक्षा सचिव विजय सिंह ने टाटा सन्स बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था।

दो न्यासी वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह ने सार्वजनिक रूप से टाटा सन्स को सूचीबद्ध करने की सिफारिश करने और नोएल टाटा के इसका विरोध करने की पृष्ठभूमि में शुक्रवार की यह बैठक होने वाली थी।

टाटा ट्रस्ट के अंतर्गत आने वाले परमार्थ संस्थानों के न्यासियों के बीच यह मतभेद पिछले साल सामने आया था। न्यासियों की टाटा सन्स में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इससे पहले इसी साल जनवरी में भी सर रतन टाटा ट्रस्ट की प्रस्तावित निदेशक मंडल की बैठक सदस्यों की मौजूदगी न्यूनतम संख्या के अभाव में रद्द कर दी गई थी। इसमें नोएल टाटा के पुत्र नेविल टाटा को न्यासी नियुक्त करने पर विचार होना था।

Tags: सर रतन टाटा ट्रस्ट की
Previous Post

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड में बदलने का आदेश जारी

Next Post

सुलतानपुर में अज्ञात बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत, दूसरी घायल

Related Posts

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

July 24, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट पुलिस ज्यादती के आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर 27 जुलाई करेगा को सुनवाई

July 24, 2026
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं
देश

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं

July 24, 2026
अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप में सरकार ने पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगाया प्रतिबंध
देश

मोबाइल ऐप पर अश्लील विज्ञापन?; कानूनों का उल्लंघन करने पर 50 ओटीटी प्लेटफॉर्म बंद

July 24, 2026
Next Post
मिर्जापुर: पिकअप वैन पलट जाने के कारण 16 मजदूर घायल

सुलतानपुर में अज्ञात बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत, दूसरी घायल

Recent Posts

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर...

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

बरेली जिले में शुक्रवार दोपहर को घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की कथित तौर पर चाकू मारकर उस समय...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

US Army ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक पोत पर गोलीबारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

संत कबीर नगर जिले में एक युवक एवं युवती ने उनके परिवारों द्वारा उनके प्रेम संबंध का कथित तौर पर...

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

सहारनपुर जिले के नया गांव में शुक्रवार शाम पटाखा बनाने वाली एक फैक्टरी में हुए जोरदार विस्फोट में दो श्रमिकों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group