Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

तमिलनाडु के श्रद्धालुओ को लेकर अयोध्या आ रही अनियंत्रित बस ने राहगीरों को रौंदा; पति पत्नी की मौत, एक की हालत गम्भीर

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
May 5, 2026
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौजागांव चीनी मिल के पास मंगलवार को करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक दम्पत्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह हादसा उस समय हुआ जब लखनऊ की ओर से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही एक डबल डेकर टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी और राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के अनुसार बस संख्या UP 65 GT 7675 से सभी श्रद्धालु जो तमिलनाडु राज्य के सलेम जिले के रहने वाले हैं। सभी श्रद्धालुओ को सीतापुर जिले के सबसे बड़े तीर्थ स्थल नेमीशरण से दर्शन कराके बस श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही थी बस जैसे ही रौजागांव चीनीमिल के निकट पहुंची तभी बस अचानक अनियंत्रित हो गई और साइकिल से पत्नी को चीनी मिल छोड़ने जा रहे राम सजीवन 58 वर्ष और उनकी पत्नी राजकुमारी 55 वर्ष बस की चपेट में आ गए जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं पास में पैदल चल रहे जितेंद्र यादव पुत्र राम प्रकाश यादव 30 वर्ष निवासी ग्राम मटौली का पुरवा बस के नीचे दब गए। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलते ही सीओ रुदौली आशीष निगम व कोतवाल रुदौली, थाना पटरंगा, बाबा बाजार और मवई थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य जुट गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अग्निशमन कर्मियों सद्दाम हुसैन, गोपेश रावत और फैयाज अहमद ने सूझबूझ का परिचय देते हुए क्रेन की मदद से बस के नीचे दबे जितेंद्र यादव को सुरक्षित बाहर निकाला।घायल को तत्काल सीएचसी रुदौली भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है और हाईवे पर यातायात बहाल करा दिया गया है।

हादसे में मृतक दोनों पति पत्नी की पहचान पटरंगा थाना क्षेत्र के चौहान पुरवा निवासी राम सजीवन और उनकी पत्नी राजकुमारी के रूप में हुई है जो पत्नी को चीनी मिल छोड़ने जा रहे थे पत्नी चीनी मिल में काम करती थी। दोनों के शव को पुलिस ने पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।

सीओ आशीष निगम से बताया कि हादशे के कारणों की जांच की जा रही है प्रारंभिक जांच में बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। दोनों मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है और घायल को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

सीओ ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को दूसरी बस से उनके गन्तव्य के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Tags: तमिलनाडु के श्रद्धालुओ को लेकर
Previous Post

DC vs CSK 2026 : तीन हार झेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को करना होगा अच्छा प्रदर्शन

Next Post

Watch, योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला: साल 2017 से पहले लोग ‘माफिया’ और ‘मच्छरों’ से परेशान थे

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
Next Post

Watch, योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला: साल 2017 से पहले लोग ‘माफिया’ और ‘मच्छरों’ से परेशान थे

Recent Posts

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group