Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

तमिलनाडु: सबसे बड़ी पार्टी बनी विजय की टीवीके; बहुमत को लेकर असमंजस

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 5, 2026
in देश, राजनीति
0

अभिनेता विजय की तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के साथ ही तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके ने 108 सीटें जीती हैं, जो बहुमत से 10 कम हैं। विजय ने राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

पार्टी की ओर से राज्यपाल को भेजे गए ई-मेल में विजय ने कहा कि चूंकि टीवीके सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए उसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए। पार्टी ने बहुमत साबित करने के लिए विधानसभा में मौका दिए जाने का अनुरोध भी किया है।

टीवीके सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने सदन में बहुमत साबित करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है।

एक अधिकारी ने कहा कि किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने की स्थिति में राज्यपाल कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद ही आगे निर्णय लेंगे।

इस बीच, विजय के पनैयूर स्थित आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने दो सीटों—पेरंबूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट—से जीत हासिल की है और संभावना है कि वह एक सीट छोड़कर पेरंबूर सीट अपने पास रखेंगे।

राजनीतिक विश्लेषक सुमंत रमण ने कहा कि विजय को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की आवश्यकता नहीं है। उनके अनुसार, राज्यपाल उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं और उसके बाद सदन में शक्ति परीक्षण कराया जा सकता है।

रमण ने ‘एक्स’ पर लिखा कि विजय द्रमुक और अन्नाद्रमुक को चुनौती दे सकते हैं कि उन्हें विश्वास मत में हराकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि दोनों दल फिलहाल की स्थिति में ऐसा करने का साहस नहीं करेंगे और ऐसी स्थिति में कुछ विधायक मतदान से दूर रह सकते हैं, जिससे सरकार बहुमत साबित कर सके और अल्पमत सरकार चल सकती है, जब तक कि अन्य सभी दल एकजुट होकर उसे गिराने की कोशिश न करें।

इस बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विजय से बातचीत कर टीवीके के प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि यह जनादेश युवाओं की बढ़ती आवाज को दर्शाता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने तमिलनाडु और पुडुचेरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना भी की।

तमिलनाडु कांग्रेस प्रभारी गिरिश चोडणकर ने कहा कि परिणाम अप्रत्याशित थे और पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने कहा कि “लहर टीवीके के पक्ष में थी” और राज्य के युवाओं और महिलाओं ने बदलाव के लिए मतदान किया है।

Tags: तमिलनाडु: सबसे बड़ी पार्टी
Previous Post

हरदोई: पेड़ पर लटकते पाये गये चचेरे भाई-बहन के शव, खुदकुशी की आशंका

Next Post

DC vs CSK 2026 : तीन हार झेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को करना होगा अच्छा प्रदर्शन

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
Next Post

DC vs CSK 2026 : तीन हार झेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को करना होगा अच्छा प्रदर्शन

Recent Posts

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group