अमेरिकी सेना ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के झंडे वाले दो वाणिज्यिक जहाज “होर्मुज जलडमरूमध्य से सफलतापूर्वक गुजरे हैं।
यह घोषणा ऐसे समय में की गई, जब इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से वाणिज्यिक जहाजों के सुरक्षित आवागमन के सिलसिले में वाशिंगटन के नये प्रस्ताव के बाद अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध और बढ़ गया है।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अधिकारियों ने संभावित मिसाइल हमले का आपातकालीन सायरन बजाकर लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने का आग्रह किया है।
यह चेतावनी उस समय जारी की गयी, जब कुछ समय पहले अमेरिकी सेना द्वारा यह घोषणा की गयी कि दो व्यापारिक जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे थे।
हालांकि, तत्काल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है और बाद में स्थिति को सामान्य घोषित कर दिया गया।




