Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पश्चिम बंगाल चुनाव : भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा किया पार, 194 सीट पर बढ़त बनाई

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 4, 2026
in देश, राजनीति
0

पश्चिम बंगाल में संभावित राजनीतिक बदलाव का संकेत देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के रुझानों में 194 विधानसभा सीट पर बढ़त बना ली जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 92 सीट पर आगे है।

राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 है। शुरुआती रुझानों में भाजपा की बढ़त इस आंकड़े को पार करने के साथ संभावित बड़ी सफलता की ओर इशारा कर रही है।

प्रारंभिक आंकड़े ऐसे संभावित परिणाम का संकेत देते हैं जिससे कड़े मुकाबले वाले चुनावों के बाद राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव आ सकता है। ये आंकड़े भौगोलिक रूप से बंटे जनादेश की तस्वीर भी दिखा रहे हैं। भाजपा सीमावर्ती, आदिवासी और औद्योगिक क्षेत्रों में आगे बढ़ती दिख रही है जबकि तृणमूल कोलकाता के कुछ हिस्सों और चुनिंदा ग्रामीण गढ़ों में अपनी पकड़ बनाए हुए है।

राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों की गिनती से शुरू हुई, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिए डाले गए मतों की गिनती की गई।

भारत निर्वाचन आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी का हवाला देते हुए चुनाव रद्द कर दिया था। इस सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा जबकि मतगणना 24 मई को होगी।

इस चुनाव को बनर्जी के लगातार चौथी बार सत्ता में आने के प्रयास की बड़ी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, आक्रामक प्रचार अभियान चलाने वाली भाजपा 2021 में मिली बढ़त को निर्णायक सफलता में बदलने की कोशिश कर रही है।

व्यापक रुझान भाजपा के पक्ष में दिखने के बावजूद बनर्जी अपने गढ़ भवानीपुर में आठ दौर की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से 15,494 मतों से आगे हैं। प्रतिष्ठा का सवाल बनी इस सीट पर यह रुझान तृणमूल के लिए राहत की बात है।

भवानीपुर के मुकाबले में सुबह तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बनर्जी पहले दौर में आगे थीं, वह दूसरे दौर में पीछे हो गईं और तीसरे दौर में फिर बढ़त हासिल कर ली। छठे दौर की मतगणना के बाद बनर्जी को 35,522 और अधिकारी को 20,028 मत मिले हैं।

हालांकि, दूसरे प्रमुख चुनावी मैदान नंदीग्राम में अधिकारी छह दौर की मतगणना के बाद तृणमूल के पवित्र कर से 7,379 से अधिक मतों से आगे हैं।

मतगणना के रुझान राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में गहरे बदलाव का संकेत भी दे रहे हैं।

2011 से लगातार सत्ता में रही तृणमूल के लिए मौजूदा आंकड़े उस राजनीतिक ढांचे के संभावित कमजोर पड़ने का संकेत देते हैं, जो केंद्रीकृत नेतृत्व, कल्याणकारी योजनाओं और लगातार बूथ-स्तरीय लामबंदी पर आधारित रहा है।

मत प्रतिशत के रुझानों में भी इस बदलाव का पैमाना दिख रहा है। भाजपा का मत प्रतिशत बढ़कर करीब 44.8 प्रतिशत हो गया है, जो 2021 की तुलना में तेज बढ़ोतरी है, जबकि तृणमूल का मत प्रतिशत घटकर लगभग 41.7 प्रतिशत रह गया है।

भाजपा उन सभी सीटों पर अपनी पकड़ बनाए हुए है जो उसने 2021 में जीती थीं और उन 120 सीट में से कई पर सेंध लगाती दिख रही है, जिन पर पहले तृणमूल का दबदबा था। यह किसी अस्थायी रुझान के बजाय गहरे और व्यवस्थित बदलाव की ओर संकेत करता है।

राज्यभर से आ रहे शुरुआती रुझानों में तृणमूल के कई दिग्गज पीछे हैं जिससे सत्तारूढ़ खेमे में चिंता बढ़ गई।

कूचबिहार जिले की दिनहाटा सीट पर मंत्री उदयन गुहा 24 में से 14 दौर की मतगणना के बाद भाजपा के अजय राय से 12,736 मतों से पीछे है।

तृणमूल के मानस रंजन भुइयां पश्चिम मेदिनीपुर जिले की साबंग सीट पर पीछे हैं, जहां से वह पहले सात बार चुनाव जीत चुके हैं। वह 10 दौर की मतगणना के बाद भाजपा के अमल कुमार पांडा से 3,691 मतों के अंतर से पीछे हैं।

कोलकाता के श्यामपुकुर में भाजपा की पूर्णिमा चक्रवर्ती तृणमूल की मंत्री शशि पांजा से 4,007 मतों से आगे हैं जिससे शहरी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में सत्तारूढ़ दल के लिए शुरुआती चुनौती के संकेत मिले।

मांटेश्वर में भाजपा के सैकत पांजा तृणमूल के सिद्दीकुल्ला चौधरी से 6,976 मतों से आगे हैं जबकि आसनसोल दक्षिण में भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल 30, 324 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी बरुईपुर पश्चिम सीट पर 15,211 मतों से आगे हैं।

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद दिलीप घोष अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल के प्रदीप सरकार से आगे हैं।

बिधाननगर निर्वाचन क्षेत्र में तृणमूल के चार बार के विधायक और पश्चिम बंगाल के निवर्तमान मंत्री सुजीत बोस, भाजपा के शरोद्वत मुखर्जी से 10,750 वोटों के अंतर से पीछे हैं।

उत्तर बंगाल के सबसे बड़े शहर सिलीगुड़ी में भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष तृणमूल कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गौतम देब से आगे हैं।

उत्तर बंगाल के सीतलकुची निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार साबित्री बर्मन आगे हैं।

पश्चिम बंगाल के मंत्री अरूप बिस्वास टॉलीगंज सीट पर मामूली अंतर से पीछे हैं। पांच चरणों की मतगणना के बाद, बिस्वास भाजपा की पापिया अधिकारी से 624 मतों से पीछे हैं।

भाजपा दिनहाटा, गोसाबा, बाघमुंडी, बांकुड़ा, दुर्गापुर पूर्व, बिनपुर, नयाग्राम, राजगंज और भगवानगोला सहित कई निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है। इससे जंगलमहल, उत्तर बंगाल और औद्योगिक पट्टियों में उसे समर्थन मिलता दिख रहा है।

तृणमूल देगंगा जैसे क्षेत्रों के अलावा कस्बा, बालीगंज, भवानीपुर और एंताली जैसी शहरी सीटों तथा सिंगुर, रैना, जमालपुर, खंडघोष, सिताई, मालतीपुर और मोथाबाड़ी जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए है।

मुर्शिदाबाद जिले के दोमकल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) आगे है जबकि दक्षिण 24 परगना के मिनाखान में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) बढ़त बनाए हुए है। आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद की नवादा सीट पर नौ दौर की मतगणना के बाद तृणमूल के अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 11,828 मतों से आगे हैं और अभी कई दौर की मतगणना बाकी है।

Tags: पश्चिम बंगाल चुनाव : भाजपा ने बहुमत
Previous Post

LPG की घरेलू खपत अप्रैल में 16 प्रतिशत घटकर 22 लाख टन पर

Next Post

पेट्रोल-डीजल पर घाटे के बावजूद तेल कंपनियों को राहत देने का प्रस्ताव नहीं- अधिकारी

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

पेट्रोल-डीजल पर घाटे के बावजूद तेल कंपनियों को राहत देने का प्रस्ताव नहीं- अधिकारी

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group