Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेरठ में हैरान कर देने वाला मामला, डबल बेड के नीचे मिली ‘मिनी गन फैक्ट्री’

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 28, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

मेरठ जिले के लोहियानगर इलाके में पेश आये एक चौंकाने वाले मामले में पुलिस ने एक सामान्य से दिखने वाले कमरे में रखे डबल बेड के अंदर बने तहखाने से एक छोटी गन फैक्ट्री का संचालन होने का भंडाफोड़ किया है।

पुरानी फिल्मों में तस्वीर या खिड़की खिसकाकर खुलने वाले छुपे तहखानों की याद दिलाती इस घटना में एक डबल बेड के नीचे गुप्त तहखाना पाया गया जहां अवैध रूप से पिस्टल का निर्माण हो रहा था।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) विनायक गोपाल भोसले ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि तहखाने के निर्माण की अनुमति कैसे मिली और किस तरह यहां अवैध फैक्ट्री संचालित की जा रही थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक लोहियानगर थाना क्षेत्र में रविवार को स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और स्थानीय पुलिस ने अल्लीपुर गांव में छापेमारी कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था और इस दौरान 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके मौके से आठ तैयार पिस्टल, तीन अधबनी पिस्टल, बड़ी संख्या में मैगजीन, बैरल और निर्माण उपकरण बरामद किए थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार डबल बेड के अंदर से नीचे तक बना तहखाना सिर्फ छुपने का ठिकाना नहीं, बल्कि पूरी तरह से संगठित ‘मिनी फैक्ट्री’ थी। उन्होंने बताया कि डबल बेड को इस तरह डिजाइन किया गया था कि बिना हटाए नीचे बने तहखाने का अंदाजा लगाना लगभग नामुमकिन था।

भोसले ने बताया कि बेड हटाते ही नीचे जाने का रास्ता खुलता था, जहां सीमित जगह में मशीनें, औजार, कच्चा माल और अधबने हथियार व्यवस्थित ढंग से रखे गए थे।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि यह पूरा ताम—झाम अस्थायी नहीं, बल्कि लंबे समय तक उत्पादन जारी रखने के लिए तैयार किया गया था।

भोसले ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस मिनी फैक्ट्री में बने हथियारों की आपूर्ति अलग-अलग ‘पार्टियों’ को की जाती थी, जो गाड़ियों से आकर माल ले जाती थीं ताकि किसी को इस पूरे गोरखधंधे की भनक ना लग सके।

अधिकारियों का मानना है कि अगर यह तरीका किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ पाया जाता है, तो यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवैध शस्त्र निर्माण के एक नए तौर—तरीके का संकेत हो सकता है। उन्होंने बताया कि इसी के मद्देनजर आसपास के जिलों को सतर्क किया गया है और इस तरह के छिपे ठिकानों की पहचान के निर्देश दिए गए हैं।

भोसले ने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस फैक्ट्री में बने हथियारों का इस्तेमाल किन-किन आपराधिक घटनाओं में हुआ है या होने वाला था।

यूपी के मेरठ में एक घर में डबल बेड के नीचे तहखाना बना रखा था जिसमें बुल्ला जी ने भारी मात्रा में हथियार छुपा रखे थे…

हैंड ग्रेनेड तक बरामद हुए है इस तहखाने से…. pic.twitter.com/zd5YwmAB6h

— Pushpraj sharma (@RealpushprajX) April 27, 2026

Tags: मिनी गन फैक्ट्री’
Previous Post

गोंडा में पेड़ की डाल गिरने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

Next Post

महोबा: उपाध्यक्ष पद देने के बदले भाजपा जिलाध्यक्ष पर महिला ने ‘हमबिस्तर’ होने का दबाव बनाने का आरोप

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

September 10, 2026
Next Post

महोबा: उपाध्यक्ष पद देने के बदले भाजपा जिलाध्यक्ष पर महिला ने ‘हमबिस्तर’ होने का दबाव बनाने का आरोप

Recent Posts

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group