Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

DC vs RCB, IPL 2026: हार से आहत दिल्ली का सामना संतुलित आरसीबी से

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 27, 2026
in खेल, देश
0

नयी दिल्ली, पंजाब किंग्स के खिलाफ 264 रन बनाने के बावजूद हार से आहत दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अगर सोमवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की संतुलित टीम के खिलाफ वापसी करनी है तो उसे अपने पिछले प्रदर्शन को भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करनी होगी।

पंजाब किंग्स ने रिकार्ड लक्ष्य हासिल करके छह विकेट से जीत दर्ज की जिससे दिल्ली कैपिटल्स की टीम बुरी तरह से हिल गई है। इस मैच में उसके गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई।

दिल्ली की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है और अब उसका मुकाबला आरसीबी जैसी एक और मजबूत टीम से है जो सात मैच में 10 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।

दिल्ली ने अभी तक बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उसके गेंदबाज अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं।

केएल राहुल की अगुवाई वाले उनके शीर्ष क्रम ने लगातार तेज शुरुआत दी है, जबकि नितीश राणा और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ियों ने बीच ओवरों में लय बनाए रखने में मदद की है।

उसके गेंदबाज हालांकि अपने स्कोर का बचाव नहीं कर पा रहे हैं। विशेषकर डेथ ओवरों में उसकी गेंदबाजी अच्छी नहीं रही है। ऐसे में अगर उसको अपना अभियान पटरी पर लाना है तो उसके गेंदबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

तेज गेंदबाज आकिब नबी, कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और कप्तान अक्षर पटेल को विशेष रूप से महत्वपूर्ण अवसरों पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

दूसरी तरफ आरसीबी की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। विराट कोहली की अगुवाई में उनकी बल्लेबाजी इकाई मजबूत नजर आती है। देवदत्त पडिक्कल की शानदार फॉर्म ने उसे और मजबूती प्रदान की है। उसके मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने भी मैच का सकारात्मक अंत करने में अधिक स्पष्ट भूमिका निभाई है।

लेकिन आरसीबी केवल बल्लेबाजी में ही खतरनाक नहीं है। उसके गेंदबाजों ने भी महत्वपूर्ण अवसरों पर विशेष कर अंतिम ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया है। दिल्ली के बल्लेबाजों को उनसे सतर्क रहने की जरूरत होगी।

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में आरसीबी की गेंदबाजी इकाई ने दबाव में रहते हुए संयम का शानदार नमूना पेश किया था।

गुजरात के विशाल स्कोर बनाने की अच्छी स्थिति में होने के बावजूद सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड की तिकड़ी ने अंतिम ओवरों में अपनी रणनीति को अच्छी तरह से अंजाम दिया और तेजी से रन बनाने पर रोक लगाई।

दिल्ली और आरसीबी के बीच होने वाले मुकाबले में कुछ पहलू महत्वपूर्ण होंगे।

आरसीबी के गेंदबाजों के खिलाफ दिल्ली के शीर्ष क्रम का प्रदर्शन अहम साबित होगा। इसके अलावा बीच के ओवरों में उसके बल्लेबाजों और आरसीबी के स्पिन गेंदबाजों के बीच मुकाबला मैच के परिणाम का फैसला कर सकता है।

आखिरी ओवरों में सारी निगाहें दिल्ली के गेंदबाजों पर टिकी होंगी, जिन पर पंजाब के खिलाफ मिली करारी हार के बाद खुद को साबित करने का दबाव होगा। वहीं आरसीबी के अनुभवी गेंदबाज मैच का रुख मोड़ने की कोशिश करेंगे।

अब टूर्नामेंट निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में यह मुकाबला दो अंकों से भी अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। यह दिल्ली के धैर्य की परीक्षा है और बेंगलुरु के लिए अपनी श्रेष्ठता साबित करने का अवसर है।

टीम इस प्रकार हैं:

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी साव, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, औकिब डार, नीतीश राणा, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन और कुलदीप यादव।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, और विहान मल्होत्रा।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर शुरू होगा।

Tags: DC vs RCBIPL 2026
Previous Post

बहराइच के रूपईडीहा क्षेत्र में ‘एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने डेढ़ करोड़ रुपये की चरस पकड़ी

Next Post

उत्तर भारत में भीषण गर्मी, 28 अप्रैल से बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

उत्तर भारत में भीषण गर्मी, 28 अप्रैल से बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group