Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

PBSK vs RR, IPL 2026: पंजाब किंग्स का विजय रथ रोकने के लिए कुछ खास करना होगा राजस्थान रॉयल्स को

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 28, 2026
in खेल, देश
0

मुल्लांपुर, पिछले कुछ मैचों में अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर पाने वाले राजस्थान रॉयल्स को मंगलवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में अगर पंजाब किंग्स का अजेय रथ रोकना है तो रन बनाने के लिए जूझ रहे कप्तान रियान पराग को आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा।

रिकी पोंटिंग का मुख्य कोच का पद संभालने और श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के बाद पंजाब किंग्स में आमूलचूल बदलाव देखने को मिले हैं और उसने तब से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले साल उसकी टीम उप विजेता रही थी और इस साल उसने शुरू से ही अच्छा प्रदर्शन किया है।

विराट कोहली ने वर्षों तक अपनी शानदार निरंतरता के दम पर ‘लक्ष्य का पीछा करने में माहिर यानी चेज़-मास्टर’ का तमगा अपने नाम किया था और अब अय्यर भी उसी राह पर हैं। कप्तान और बल्लेबाज के रूप में उन्होंने बेहद दबाव वाली परिस्थितियों में सराहनीय धैर्य का प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स के टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहने में अहम भूमिका निभाई है।

अय्यर ने शानदार कप्तानी की है, लेकिन उनकी पूरी टीम ने एकजुट होकर अपना योगदान दिया है। पंजाब किंग्स ने पिछले सत्र में आईपीएल के इतिहास के सबसे कम स्कोर का बचाव किया था और अब उसने नयी दिल्ली में शनिवार को भीषण गर्मी के बावजूद रिकॉर्ड 265 रन के लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया था।

पंजाब किंग्स की सात मैचों में छह जीत (एक मैच बारिश के कारण रद्द) प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की विस्फोटक सलामी जोड़ी की बदौलत संभव हो पाई हैं। इन दोनों ने दिल्ली के खिलाफ पावरप्ले में 116 रन बनाकर अपनी टीम को कोटला में रिकार्ड लक्ष्य हासिल करने में मदद की।

उस मैच में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई थी, लेकिन बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियों और सीमा रेखा छोटी होने के कारण उन्हें ज्यादा दोषी नहीं ठहराया जा सकता।

पंजाब किंग्स अपने इस घरेलू मैदान पर इस सत्र का अपना आखिरी मैच खेलेगा। उसकी टीम अपने आखिरी तीन घरेलू मैच धर्मशाला में खेलेगी, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ होने के कारण वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी अपना विजय अभियान जारी रखने में सफल रहेगी।

राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत की थी लेकिन पहले चार मैच जीतने के बाद उसने अपनी लय खो दी है। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम निरंतरता बनाए रखने में सफल नहीं रही है।

उसने अब तक जो आठ मैच खेलें हैं उनमें कप्तान पराग का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है जिससे उसके मध्य क्रम पर दबाव बन रहा है। पराग ने अभी तक आठ पारियों में केवल 88 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 112.82 है। हर मैच के साथ उन पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

राजस्थान रॉयल्स पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने मजबूत स्कोर का बचाव नहीं कर पाया था। उसकी फील्डिंग काफी खराब रही और सनराइजर्स ने 239 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर दिया।

पराग ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हर दिन अलग-अलग मैदान, अलग-अलग मैच और उनसे निपटने के अलग-अलग तरीके होते हैं। अभी हमें नहीं पता कि चंडीगढ़ में क्या होगा। मेरे कहने का मतलब यह है कि उन्होंने दिल्ली में बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया था लेकिन चंडीगढ़ एक नया मैदान है, नई पिच है, नई मिट्टी है। इसलिए उम्मीद है कि मैच उस स्थिति तक नहीं जाएगा।’’

पंजाब किंग्स ने अपने घरेलू मैदान पर खेले गए पिछले मैच में 254 रन बनाए थे और उसके बल्लेबाज अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

टीम इस प्रकार हैं:

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद, पाइला अविनाश, विष्णु विनोद।

राजस्थान रॉयल्स: शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, सुशांत मिश्रा, विग्नेश मिश्रा पुथुर, रवि सिंह, ब्रिजेश शर्मा।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

Tags: IPL 2026PBSK vs RR
Previous Post

वाराणसी में कार से महिला को टक्कर; भीड़ ने व्यवसायी को पीट-पीट कर मार डाला

Next Post

गोंडा में पेड़ की डाल गिरने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

गोंडा में पेड़ की डाल गिरने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group