Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बंगाल चुनाव में चुनावी आतंक: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले सुरक्षा की और कड़ी, स्थानीय इलाकों में CPRF करेंगी गश्त

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 26, 2026
in देश, राजनीति
0

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए रविवार को एक कड़ी सुरक्षा योजना पेश की, जिसमें यह स्पष्ट किया गया कि मतदान में विघ्न डालने या मतदाताओं को रोकने की किसी भी कोशिश के खिलाफ कठोर कदम उठाया जाएगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आयोग ने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया कि वे निर्वाचन क्षेत्रों के अनुसार तैनाती करें और अंदरुनी सड़कों एवं संवेदनशील इलाकों ‍में व्यवस्था बरकरार रखने के लिए कदम उठाएं, ताकि मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

तीन जिलों के चुनाव अधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और केंद्रीय बलों के कमांडरों की उपस्थिति में हुई एक बैठक में आयोग ने 29 अप्रैल को 142 निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।

अधिकारी ने कहा कि योजना के तहत, 160 मोटरसाइकिलों पर दो-दो के हिसाब से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के कर्मी सवार होंगे और स्थानीय इलाकों में गश्त करेंगे।

इस बैठक में कोलकाता पुलिस के आयुक्त, कोलकाता उत्तर, कोलकाता दक्षिण और दक्षिण 24 परगना के जिला चुनाव अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी, सामान्य एवं पुलिस पर्यवेक्षक, विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक एन के मिश्रा भी उपस्थित थे।

इस बीच दूसरे चरण के मतदान से पहले दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्विप का दौरा करने वाले राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनसे मतदाताओं को स्वतंत्र रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमने सभी से निवेदन किया है कि वे शांतिपूर्वक मतदान सुनिश्चित करें। फर्जी मतदान या बूथ कैप्चरिंग नहीं होने दी जाएगी। लोगों को बिना डर के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। जो भी इसे रोकने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, बूथों पर केंद्रीय बलों के कर्मी तैनात किए जाएंगे और लोगों को बिना अनुमति के मतदान परिसर के 100 मीटर के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

सीईओ ने कहा कि मतदाता मतदान के लिए घर से बाहर निकलें और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।

निर्वाचन आयोग राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत कई जिलों में इसी तरह की तैयारियों की समीक्षा कर रहा है।

Tags: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले सुरक्षा
Previous Post

मोदी ने मतुआ समुदाय के मुख्य मंदिर, कोलकाता के ठनठनिया काली मंदिर में की प्रार्थना

Next Post

गाजीपुर मामला : अफवाहें फैलाने के आरोप में दो एक्स खातों के खिलाफ प्राथमिकी

Related Posts

क्राइम

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

September 14, 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
Next Post

गाजीपुर मामला : अफवाहें फैलाने के आरोप में दो एक्स खातों के खिलाफ प्राथमिकी

Recent Posts

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को...

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो...

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group