Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पाकिस्तानी अपराधियों और ISI के लिए काम करने के दो आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 24, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, देश
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तानी पेशेवर अपराधियों, कट्टरपंथियों और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के कहने पर भारतीय युवाओं को बरगलाने और आतंकवादी गतिविधियां करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने यहां बताया कि एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के कहने पर भारत में इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से युवकों के ‘स्लीपर सेल’ बनाने और आतंकवादी गतिविधियों के लिये उकसाने की कोशिश सम्बन्धी खुफिया सूचना की जांच शुरू की थी।

उन्होंने बताया कि जांच में यह तथ्य प्रकाश में आए कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के निर्देश पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट व कट्टरपंथी पाकिस्तानी यूट्यूबर्स विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के जरिये भारतीय नौजवानों को कट्टरपंथी बनाकर और आर्थिक प्रलोभन देकर भारत की आंतरिक शांति व सद्भाव को बिगाड़ने की योजना बना रहे हैं।

यश ने बताया कि वे लोग भारतीय नौजवानों को संवेदनशील स्थलों की रेकी करके उनके निर्देश पर आतंकवादी हमला करने एवं मुस्लिम धर्म छोड़ चुके कुछ लोगों को अत्याधुनिक हथियारों से मारने के लिए उकसा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि इस साजिश के प्रभाव में आकर मेरठ निवासी तुषार चौहान उर्फ हिज्बुल्ला अली खान व दिल्ली निवासी समीर खान भी पाकिस्तानी अपराधियों शहजाद भट्टी, आबिद जट आदि के सीधे संपर्क में हैं और कोई बड़ी विध्वंसक घटना अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि एटीएस की एक टीम ने बृहस्पतिवार को तुषार चौहान और समीर खान को नोएडा से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, पांच कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है।

यश के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में तुषार ने बताया है कि वह इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट से जुड़ा था और बाद में वॉइस वीडियो पीटीटी (पुश टू टॉक) कालिंग के जरिये उसकी उनसे बात भी होने लगी थी।

तुषार के मुताबिक शहजाद भट्टी को प्रभावित करने व उससे जुड़ने के लिए उसने उसके नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया था जिसे इंस्टाग्राम ने ब्लॉक कर दिया था। तुषार ने इसके शहजाद भट्टी के नाम से एक और इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी और इसी के माध्यम से उसका मोबाइल नम्बर प्राप्त कर उससे वॉइस वीडियो कॉल पर बात करने लगा था।

अपर पुलिस महानिदेशक के अनुसार तुषार ने बताया कि गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने इसे कुछ निशाने पर लिये जाने वाले लोगों के घर पर हथगोले फेंकने और उन्हें जान से मारने के लिए कहा था जिसके लिए उसे अत्याधुनिक हथियार भी उपलब्ध कराये जाने थे।

तुषार ने बताया कि शहजाद भट्टी ने उसको अपने साथी आबिद जट से संपर्क कराने तथा निशाने पर लिये जाने वाले व्यक्ति के बारे में बताने की बात कही थी और इस काम को करने के लिये पहले 50 हजार रुपये और काम होने के बाद ढाई लाख रुपये देने का लालच दिया था और कहा था कि पासपोर्ट बनवाकर उसे दुबई के रास्ते पाकिस्तान बुलवा लिया जाएगा।

यश के मुताबिक शहजाद भट्टी ने तुषार को आईएसआई एजेंट मेजर हमीद, मेजर इकबाल, मेजर अनवर द्वारा भी ‘टार्गेट’ दिये जाने की बात कही थी।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में यह भी सामने आया है कि समीर खान सोशल मीडिया के माध्यम से शहजाद भट्टी से जुड़ा था और भट्टी ने उसे दीवारों पर तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान लिखने और अपने साथ अन्य लोगो को जोड़ने का काम दिया था।

यश ने बताया कि तुषार ने इंस्टाग्राम के जरिये समीर से संपर्क साधा था और बाद में वे दोनों शहजाद भट्टी और आबिद जट आदि द्वारा दिये गये निशाने की टोह लेने और उनके कहे अनुसार किसी भी घटना को अंजाम देने के लिए तैयार थे।

उन्होंने बताया कि तुषार और समीर द्वारा भट्टी और जट के कहने पर कुछ लोगों को जान से मारने की धमकियों भी दी गयी थीं और उनमें से कुछ धमकियों में कॉन्फ्रेंस कॉल पर उनके पाकिस्तानी आका भी जुड़े होते थे।

अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, आयुध अधिनियम तथा विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की गयी है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के सहयोगियों और उनके का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। यश ने बताया कि अदालत से दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजने का अनुरोध किया जाएगा।

Tags: पाकिस्तानी अपराधियों और ISI के
Previous Post

ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में कब्जे में लिए गए चालक दल में भारतीय नाविक शामिल

Next Post

बलिया में पेट्रोल न मिलने के कारण एंबुलेन्स रास्ते में रुकने से मरीज की मौत, जांच शुरू

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
Next Post
sanketik photo

बलिया में पेट्रोल न मिलने के कारण एंबुलेन्स रास्ते में रुकने से मरीज की मौत, जांच शुरू

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group