अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर वार्ता उम्मीद के अनुरूप आगे नहीं बढ़ती है तो वह ईरान पर बमबारी फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं।
सीएनबीसी के ‘‘स्क्वॉक बॉक्स’’ कार्यक्रम में ट्रंप से सीधे तौर पर पूछा गया कि क्या इस्लामाबाद में होने वाली आगामी वार्ता में कोई प्रगति न होने पर वह हमले फिर से शुरू करेंगे।
ट्रंप ने कहा, ‘‘हां, मुझे लगता है कि बमबारी करनी पड़ेगी क्योंकि यही बेहतर रुख है। लेकिन, आप जानते हैं, हम तैयार हैं। मतलब, सेना पूरी तरह से तैयार है।




