Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

झारखंड से लापता लड़की को उत्तर प्रदेश में 25,000 रुपये में बेचा, दो गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 14, 2026
in क्राइम, देश
0

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल की एक लड़की मानव तस्करों का शिकार हो गई और कथित तौर पर उसे उत्तर प्रदेश में 25,000 रुपये में बेच दिया गया। पुलिस ने बताया कि 16-वर्षीय लड़की को उसके खरीदारों ने शारीरिक यातनाएं भी दीं।

चक्रधरपुर पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी अवधेश कुमार ने सोमवार को बताया कि लड़की इस साल 20 जनवरी को अपनी बड़ी बहन के साथ स्कूल जा रही थी, तभी कुछ मुद्दों पर दोनों के बीच बहस हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को बीच रास्ते में ही छोड़ दिया और चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन की ओर चल पड़ी। स्टेशन पर लड़की को अकेला देखकर एक अज्ञात दलाल ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने लड़की को नौकरी दिलाने और बेहतर जीवन का झांसा देकर अपने साथ चलने के लिए राजी कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘दलाल उसे उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के इनायतपुर ले गया और किशोरी लाल कुइरी नाम के एक व्यक्ति से संपर्क किया।’’

दलाल ने उस व्यक्ति को लड़की के बारे में जानकारी दी, जिसने बदले में अपने पड़ोसी संदीप कुमार से लड़की को बेचने के बारे में संपर्क किया।

पुलिस ने दावा किया, ‘इसके बाद संदीप ने 2.5 डेसिमल जमीन गिरवी रखकर 25,000 रुपये में लड़की को खरीद लिया।’

अवधेश कुमार ने बताया, ‘तकनीकी निगरानी और सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने लड़की का पता लगाया और उत्तर प्रदेश स्थित आरोपियों के घर पर छापा मारकर लड़की को बचाया और संदीप कुमार और किशोरी लाल कुइरी दोनों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।’

पुलिस को दिए अपने बयान में लड़की ने खुलासा किया कि उसे लगातार शारीरिक शोषण का शिकार होना पड़ा और उसके साथ शारीरिक मारपीट की गई। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Tags: झारखंड से लापता लड़की को
Previous Post

डीआरआई ने एक महिला ट्रेन यात्री से 4.26 करोड़ रुपये के अवैध बाजार मूल्य की कोकीन जब्त

Next Post

अमेरिकी नाकेबंदी के जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया के बंदरगाहों को निशाना बनाने की दी धमकी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
Next Post

अमेरिकी नाकेबंदी के जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया के बंदरगाहों को निशाना बनाने की दी धमकी

Recent Posts

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय देश में निजी स्कूल के शिक्षकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सेवानिवृत्ति के बाद की सुरक्षा...

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group