Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका-ईरान युद्धविराम: आपूर्ति पर दबाव कम होने के आसार, वाणिज्यिक एलपीजी की 70% आपूर्ति बहाल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 8, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम के बाद बुधवार को भारत के ऊर्जा परिदृश्य में सुधार की उम्मीद जगी है। इस घटनाक्रम से कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा गलियारे के जरिये आपूर्ति सामान्य होने की संभावना बढ़ गई है।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता और चौथा सबसे बड़ा गैस उपयोगकर्ता है। देश अपनी जरूरत का लगभग 88 प्रतिशत कच्चा तेल, 50 प्रतिशत प्राकृतिक गैस और करीब 60 प्रतिशत एलपीजी का आयात करता है।

इस आयातित कच्चे तेल का आधे से अधिक हिस्सा, लगभग 40 प्रतिशत प्राकृतिक गैस और 85-90 प्रतिशत एलपीजी खाड़ी देशों से मंगवाई जाती है। यह आपूर्ति होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरती है, जो पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण बंद था।

अब अमेरिका और ईरान दो सप्ताह के सशर्त युद्धविराम पर सहमत हुए हैं, जिसमें जहाजों की आवाजाही के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना भी शामिल है।

खाड़ी देशों से आपूर्ति प्रभावित होने के कारण भारत ने शुरू में होटल और रेस्तरां जैसे वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को होने वाली एलपीजी आपूर्ति में कटौती की थी, लेकिन अब संकट-पूर्व की तुलना में 70 प्रतिशत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

इसी तरह, परिवहन के लिए सीएनजी और घरों में पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) की मांग पूरी करने के लिए उर्वरक संयंत्रों सहित अन्य उद्योगों की गैस आपूर्ति में कटौती की गई थी।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण उर्वरक संयंत्रों को अब औसत खपत की 95 प्रतिशत आपूर्ति दी जा रही है। साथ ही, एलपीजी पर निर्भरता कम करने के लिए होटल और रेस्तरां जैसे वाणिज्यिक संस्थानों को पीएनजी कनेक्शन देने को प्राथमिकता दी जा रही है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत युद्धविराम के बाद निर्बाध नौवहन की उम्मीद कर रहा है। जहाजों के गुजरने के लिए शुल्क मांगने की खबरों पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर ईरान के साथ कोई चर्चा नहीं हुई है।

Tags: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद
Previous Post

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद सोना और चांदी के दाम में जबर्दस्त तेजी

Next Post

अमेरिका और ईरान के बीच सशर्त युद्धविराम; भारतीय दूतावास का नागरिकों से शीघ्र बाहर निकलने आग्रह

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
Next Post

अमेरिका और ईरान के बीच सशर्त युद्धविराम; भारतीय दूतावास का नागरिकों से शीघ्र बाहर निकलने आग्रह

Recent Posts

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group