Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इजराइल का मध्य बेरूत में हवाई हमले जारी; बोला- ईरान के साथ हुआ युद्ध-विराम यहां लागू नहीं

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 8, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
इजराइल का मध्य बेरूत में हवाई हमले जारी; बोला- ईरान के साथ हुआ युद्ध-विराम यहां लागू नहीं

ईरान के साथ युद्ध-विराम की घोषणा के कुछ घंटों बाद इजराइल ने बुधवार दोपहर बिना किसी चेतावनी के मध्य बेरूत के घनी आबादी वाले कई आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों पर हवाई हमले किए।

इजराइल ने कहा कि ईरान के साथ हुआ युद्ध-विराम समझौता लेबनान में तेहरान के समर्थन वाले उग्रवादी समूह हिजबुल्ला के साथ उसकी लड़ाई पर लागू नहीं होता। हालांकि, समझौते में मध्यस्थता करने वाले पाकिस्तान ने कहा कि ईरान युद्ध में दो हफ्ते के युद्ध-विराम के तहत इजराइल अपने हमले रोक देगा।

इजराइली सेना ने मध्य बेरूत, दक्षिणी लेबनान और पूर्वी बेका घाटी में 10 मिनट के अंतराल में हिजबुल्ला के 100 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया। उसने इस कार्रवाई को मौजूदा युद्ध में सबसे बड़ा समन्वित हमला करार दिया।

बेरूत के कई हिस्सों में आसमान में धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। हमले में कम से कम एक आवासीय इमारत और कई वाहनों में आग लग गई। आग में फंसे लोगों को बचाने के लिए आपातकालीन दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इन हमलों में कितने लोग मारे गए या घायल हुआ। लेकिन कई हमले व्यस्त वाणिज्यिक क्षेत्रों में हुए, जिससे सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई।

इजराइली सेना ने कहा कि उसने मिसाइल प्रक्षेपण स्थलों, कमान केंद्रों और खुफिया बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। उसने हिजबुल्ला पर नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

सेना ने एक बयान में कहा, “लेबनान और उसके नागरिकों को हिजबुल्ला को आवासीय क्षेत्रों में अपने ठिकाने और हथियार निर्माण क्षमताएं विकसित करने से रोकना होगा।”

हमलों से पहले हिजबुल्ला के एक पदाधिकारी ने समाचार एजेंसी ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा था कि समूह मध्यस्थों को लेबनान में युद्ध-विराम समझौता कराने का एक मौका दे रहा है, लेकिन “हमने युद्ध-विराम पर अमल की घोषणा नहीं की है, क्योंकि इजराइली इसका पालन नहीं कर रहे हैं।”

हिजबुल्ला पदाधिकारी ने कहा था कि समूह दो मार्च से पहले जैसी स्थिति जारी रखने की अनुमति नहीं देगा, जिस दौरान नवंबर 2024 में इजराइल-हिजबुल्ला युद्ध की समाप्ति के बाद से नाममात्र के लिए युद्ध-विराम लागू हुआ और इजराइल लेबनान में लगभग हर दिन हमले करता था।

पदाधिकारी ने कहा, “हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे कि इजराइली इस युद्ध से पहले की तरह हमले करते रहें। हम नहीं चाहते कि यह दौर जारी रहे।

अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमला करने के कुछ दिनों बाद हिजबुल्ला ने सीमा पार मिसाइलें दागीं, जिससे क्षेत्रीय युद्ध छिड़ गया। इजराइल ने जवाबी कार्रवाई में लेबनान पर बड़े पैमाने पर बमबारी और जमीनी आक्रमण किया।

बेरूत में इमारत को चीरती घुसी इजरायली मिसाइल… धमाके के साथ बिल्डिंग के उड़े परखच्चे

धुएं के गुबार के साथ मलबा कई फीट ऊपर तक हवा में उड़ता दिखाई दिया। pic.twitter.com/qlLDMOMfeD

— RT Hindi (@RT_hindi_) April 8, 2026

Tags: इजराइल का मध्य बेरूत
Previous Post

कानपुर में अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, 19 लोग गिरफ्तार

Next Post

संभल के पिता पुत्र के शव शामली जिले के एक जंगली इलाके से बरामद

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post
बहराइच में अज्ञात वन्यजीव के हमले में दस माह की बच्ची की मौत

संभल के पिता पुत्र के शव शामली जिले के एक जंगली इलाके से बरामद

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group