नई दिल्ली/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
एक भयंकर पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू, हिमाचल, पश्चिम यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तर मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में 7-9 अप्रैल से बड़े पैमाने पर ओलावृष्टि लाने को तैयार है! यह शक्तिशाली सिस्टम भारत के 30-40% क्षेत्र को प्रभावित करेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम प्रभावित रहेगा। उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रहने की संभावना है, जबकि पंजाब और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। किसानों को भी फसलों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
एक भयंकर पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू, हिमाचल, पश्चिम यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तर मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में 7-9 अप्रैल से बड़े पैमाने पर ओलावृष्टि लाने को तैयार है! यह शक्तिशाली सिस्टम भारत के 30-40% क्षेत्र को प्रभावित करेगा।… pic.twitter.com/fNrAUeD5Ks
— 🔴All India Weather (@allindiaweather) April 5, 2026




