Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिकी वायुसेना के पायलट ने दुश्मन से बचने के लिए पहाड़ों की ऊंचाई पर चढ़ कर दरार में छिपा, जीवन-मरण, सुरक्षित, पढ़े रिपोर्ट

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 5, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

अमेरिका ने अपने उस पायलट को दो दिन तक चले ‘जीवन-मरण’ वाले मिशन में सुरक्षित बचा लिया, जो तेहरान के हमले में अपने लड़ाकू विमान को निशाना बनाये जाने के बाद लापता हो गया था। अमेरिकी सेना ने इस अभियान को ईरान में घुसकर अंजाम दिया।

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, ईरान द्वारा विमान को मार गिराये जाने के बाद अमेरिकी वायुसेना का अधिकारी दुश्मन से बचने के लिए पहाड़ों की एक दरार में छिप गया और 7,000 फुट की ऊंचाई तक चढ़ाई की। दो दिन तक चले ‘‘जीवन-मरण’’ वाले मिशन में अमेरिकी सेना उसे सुरक्षित ले आई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पायलट को बचाने के लिए चलाए गए बचाव अभियान को रविवार को ‘‘साहस और प्रतिभा का एक अद्भुत प्रदर्शन’’ करार दिया।

ईरान अपने ही क्षेत्र में गिरे अमेरिकी पायलट को नहीं ढ़ूंढ़ पाया, जबकि उसने उसका पता लगाने वाले किसी भी व्यक्ति को इनाम के तौर पर मोटी रकम देने की घोषणा की थी।

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर अपने पोस्ट में, बचाए गए अधिकारी को ‘‘एक अत्यंत सम्मानित कर्नल’’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने ईरान के पहाड़ों के बीच से, गंभीर रूप से घायल और अत्यंत साहसी एफ-15 चालक दल के सदस्य/अधिकारी को बचा लिया है। ईरानी सेना बड़ी संख्या में, पूरी शिद्दत से उसे तलाश कर रही थी और करीब पहुंच रही थी।

ट्रंप ने कहा, “इस तरह का अभियान शायद ही कभी किया जाता है, क्योंकि इसमें ‘व्यक्ति और साज़ो-सामान’ को खतरा होता है। दूसरा अभियान पहले अभियान के बाद हुआ, जिसमें हमने सबके सामने पायलट को बचाया – जो कि अपने आप में एक अनोखी बात है – और इस दौरान हमने ईरान के आसमान में सात घंटे बिताए। यह सभी की तरफ़ से बहादुरी और प्रतिभा का एक ज़बरदस्त प्रदर्शन था!

व्हाइट हाउस ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा की, ‘‘हम किसी भी अमेरिकी सैनिक को कभी संकट में नहीं छोड़ेंगे।

बचाव अभियान के विस्तृत विवरण के साथ न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया कि शनिवार रात एक ‘‘जोखिम भरे मिशन’’ के दौरान अमेरिका के विशेष अभियान बलों ने वायुसेना के अधिकारी को बचा लिया।

रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया, ‘‘यह बचाव अभियान अमेरिकी और ईरानी सेनाओं के बीच, संबंधित अधिकारी तक पहुंचने के लिए दो दिन की ‘जीवन-मरण की स्थिति’ के तहत पूरा हुआ।

ईरान ने अमेरिका के लड़ाकू विमान ‘एफ-15ई स्ट्राइक ईगल’ को शुक्रवार को देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में मार गिराया गया था।

विमान के चालक दल के दो सदस्य बाहर निकलने में सफल रहे थे। इनमें से एक पायलट को तुरंत बचा लिया गया था, जबकि दूसरे पायलट की तलाश में अमेरिका ने ईरान में उतरकर दिन-रात एक कर दिया।

रिपोर्ट में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर कहा गया, ‘‘एफ-15ई से बाहर निकलने के बाद, पायलट एक पहाड़ की दरार में छिप गया। वह 24 घंटे से ज़्यादा समय तक ईरानी सेना से बचता रहा; इस दौरान एक बार तो वह पहाड़ की 7,000 फुट ऊंची चोटी पर भी चढ़ गया… शुरुआत में अमेरिका को उसकी जगह के बारे में पता नहीं था, लेकिन सीआईए ने उसके छिपने की जगह ढूंढ़ ली।

इसमें कहा गया कि अमेरिकी विमानों ने ईरानी सेना के काफिलों को उस जगह से दूर रखने के लिए बम गिराए और गोलीबारी की।

अमेरिकी सेना के एक अधिकारी ने कहा, “अमेरिकी कमांडो ने भी ईरानी सेना को बचाव स्थल से दूर रखने के लिए गोलियां चलाईं, क्योंकि ईरानी सैनिक संबंधित अधिकारी की ओर बढ़ रहे थे; लेकिन वे ईरानियों के साथ सीधी गोलीबारी में नहीं उलझे।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी नौसेना की सील कमांडो टीम-6 के कर्मियों ने संबंधित अधिकारी को बचा लिया। इसमें कहा गया कि इस अभियान में ‘‘सैकड़ों विशेष अभियान सैनिक और अन्य सैन्यकर्मी शामिल थे, जो दुश्मन के इलाके के काफी अंदर काम कर रहे थे।

अधिकारी (पायलट) को बचाए जाने के तुरंत बाद, शनिवार देर रात ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिकी सेना ने ‘‘अमेरिकी इतिहास के सर्वाधिक साहसिक खोज और बचाव अभियानों में से एक को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। यह अभियान हमारे एक असाधारण अधिकारी के लिए था जो कि एक अत्यंत सम्मानित कर्नल भी हैं। मुझे आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि अब वह पूरी तरह से सुरक्षित और सकुशल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बहादुर योद्धा ईरान के खतरनाक पहाड़ों में दुश्मन की सीमा में था, जहां हमारे दुश्मन उसकी तलाश कर रहे थे तथा हर गुज़रते पल के साथ वे उसके और करीब आते जा रहे थे।

वहीं, एक अलग घटना में, एक अन्य पायलट को उस वक्त बचाया लिया गया, जब शुक्रवार को फ़ारस की खाड़ी क्षेत्र में उसका लड़ाकू विमान ‘ए-10 वॉरथॉग’ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

‘ए-10 वॉरथॉग’ शुक्रवार को होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक अन्य पोस्ट में, होर्मुज़ जलडमरूमध्य के दोबारा न खुलने की स्थिति में ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमला करने की अपनी धमकी को दोहराया और कहा कि ईरानी बिजली संयंत्रों तथा पुलों पर हमले किए जाएंगे।

Tags: अमेरिकी वायुसेना के पायलट ने दुश्मन
Previous Post

चुनावी ड्यूटी पर रवाना CRPF जवानों ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन, फिर बढ़े असम-बंगाल की ओर

Next Post

अयोध्या: मिशन शक्ति अभियान (फेज-5) के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए चला विशेष अभियान

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
Next Post

अयोध्या: मिशन शक्ति अभियान (फेज-5) के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए चला विशेष अभियान

Recent Posts

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group