ईरान में एक अमेरिकी विमान के गिरने के बाद चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया है। अमेरिकी एवं इजराइली अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस घटनाक्रम से अवगत तीन अधिकारियों ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि यह बचाव ऐसे समय हुआ जब अमेरिकी सेना तलाश एवं बचाव अभियान चला रही थी। इजराइल इस तलाश एवं बचाव अभियान में अमेरिका की मदद कर रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने एक बयान जारी कर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी दे दी गई है, लेकिन उन्होंने इससे अधिक कोई और ब्यौरा नहीं दिया।
यह पहली बार है जब अमेरिका ने ईरानी क्षेत्र में कोई विमान खोया है। इससे पांच सप्ताह पहले शुरू हुए युद्ध के दायरे में नाटकीय रूप से बढ़ोतरी का संकेत मिलता है। यह स्पष्ट नहीं है कि विमान को मार गिराया गया या वह दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
🚨🇮🇷🇺🇸 ईरान का दावा, मार गिराया दूसरा US F-35 फाइटर जेट
▪️ईरानी सेना के प्रवक्ता के मुताबिक केंद्रीय ईरान के ऊपर एक और अमेरिकी F-35 को एयर डिफेंस सिस्टम से मार गिराया गया
▪️भारत में ईरानी दूतावास के आधिकारिक X अकाउंट ने कथित मलबे की तस्वीरें भी साझा कीं
▪️हालांकि, अभी तक इसकी… pic.twitter.com/SpSuilWmMf
— Sputnik हिंदी (@SputnikHindi) April 3, 2026




