Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बुलंदशहर में तीन युवकों द्वारा दोस्त की बहनों से बात करने की चाहत में किशोर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 3, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बुलंदशहर में तीन युवकों द्वारा अपने 17 वर्षीय उस दोस्त की कथित तौर पर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है जो उनकी बहनों से बात करना चाहता था। पुलिस ने बताया कि अपने दोस्त की इस हरकत से नाराज होकर युवकों ने उसकी हत्या की।

पुलिस ने एक किशोर की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से किशोर का मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल ईंट और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं।

यह मामला थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव छोटाबांस का है। अनमोल नामक किशोर (17) 29 मार्च, 2026 की शाम एक फोन कॉल आने के बाद घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने एक अप्रैल, 2026 को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस के मुताबिक, एक अप्रैल को गांव छोटाबांस अकरबांस कनैनी निवासी रानी देवी ने थाना अहमदगढ़ में तहरीर दी कि 29 मार्च को शाम के वक्त उनके बेटे अनमोल के मोबाइल फोन पर किसी की कॉल आई तथा वह घर से चला गया, लेकिन फिर वापस नहीं आया।

पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया तथा अनमोल की लगातार तलाश की जा रही थी।

लेकिन दो अप्रैल को थाना अहमदगढ़ को सूचना मिली कि छोटाबांस अकरबांस कनैनी गांव के बाहर कुएं में एक व्यक्ति का शव पड़ा है जिसकी शिनाख्त अनमोल के रूप में हुई।

शुक्रवार को थाना अहमदगढ़ पुलिस ने घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त रजत, अंकुर उर्फ सनी और मोनू हैं जो मृतक के गांव के ही रहने वाले हैं।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तेजवीर सिंह ने बताया गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि मृतक अनमोल व अभियुक्त आपस में दोस्त थे।

अनमोल ने आरोपी अंकुर उर्फ सन्नी से रजत की बहन से बात कराने के लिए कहा था, लेकिन सन्नी ने मना कर दिया था। इसके अतिरिक्त अनमोल सन्नी की मौसी की बेटी से भी बात करना चाहता था।

अनमोल की इस चाहत से उसके दोस्त बहुत नाराज थे। पुलिस ने बताया कि 29 मार्च को आरोपियों ने अनमोल को फोन करके गांव के बाहर बुलाया और वहां उसे शराब पिलाई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी।

शव को छिपाने की मंशा से उसे कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल ईंट और घटना के वक्त अभियुक्तों द्वारा पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं।

Tags: बुलंदशहर में तीन युवकों द्वारा दोस्त
Previous Post

अयोध्या: ज्वैलर्स की दुकान से गहनों की लूट करनें वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट के आभूषण बरामद

Next Post

HPCL का सख्त एक्शन: सरकार की सख्ती के बीच एलपीजी से संबंधित अनियमितताओं के चलते 10 डिस्ट्रीब्यूटर को किया सस्पेंड

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

September 19, 2026
Next Post

HPCL का सख्त एक्शन: सरकार की सख्ती के बीच एलपीजी से संबंधित अनियमितताओं के चलते 10 डिस्ट्रीब्यूटर को किया सस्पेंड

Recent Posts

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद (सराय भारती) गांव में एक वृद्ध महिला और उसकी दिव्यांग व दृष्टिबाधित...

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

संत कबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में गणेश मूर्ति के विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा)...

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran...

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group