Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कथित मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर अमेरिकी सेना ने जहाज पर किया हमला, हमले में 2 लोग मारे गए

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 6, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0
sanketik photo

sanketik photo

अमेरिकी सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थों की तस्करी में कथित रूप से शामिल एक और नाव पर हमला किया है। अमेरिकी सदर्न कमांड ने सोशल मीडिया पर बताया कि यह नाव “पूर्वी प्रशांत में मादक पदार्थों की तस्करी के लिए पहचाने गए मार्गों पर आवाजाही कर रही थी और नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थी।

कमांड के अनुसार, इस हमले में दो लोगों की मौत हुई। पोस्ट से जुड़े एक वीडियो में नाव पानी में चलती दिखायी गई है, जिसके बाद उसमें विस्फोट होता है और आग लग जाती है।

हमले की घोषणा अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के उस दावे के कुछ घंटों बाद की गई, जिसमें उन्होंने कहा था कि क्षेत्र में “कुछ शीर्ष कार्टेल मादक पदार्थ तस्करों” ने हालिया “अत्यंत प्रभावी” सैन्य हमलों के चलते अनिश्चितकाल के लिए सभी गतिविधियां बंद करने का फैसला किया है। हालांकि, हेगसेथ ने अपने निजी सोशल मीडिया खाते पर किए गए इस दावे के समर्थन में कोई विवरण या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया।

अमेरिकी सदर्न कमांड और पेंटागन, दोनों ने ही हेगसेथ के दावे को लेकर पूछे गए अनुवर्ती सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया।

On Feb. 5, at the direction of #SOUTHCOM Commander Gen. Francis L. Donovan, Joint Task Force Southern Spear conducted a lethal kinetic strike on a vessel operated by Designated Terrorist Organizations. Intelligence confirmed the vessel was transiting along known narco-trafficking… pic.twitter.com/B3ctyN1lke

— U.S. Southern Command (@Southcom) February 6, 2026

बृहस्पतिवार के हमले के साथ ही ट्रंप प्रशासन के दौरान कथित मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त नौकाओं पर किए गए हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है। पिछले सप्ताह सेना ने यह आंकड़ा 126 बताया था, जिसमें समुद्र में लापता होकर मृत माने गए लोगों को भी शामिल किया गया था।

सदर्न कमांड के अनुसार, इस संख्या में कैरेबियन सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में सितंबर की शुरुआत से अब तक किए गए कम से कम 36 हमलों में तत्काल मारे गए 116 लोग शामिल हैं। इसके अलावा, 10 अन्य लोगों को मृत माना गया है, क्योंकि हमले के बाद उनकी तलाश में वे नहीं मिले।

बृहस्पतिवार का हमला पिछले महीने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़े जाने वाले छापे के बाद दूसरा ज्ञात हमला है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका लातिन अमेरिका में ड्रग कार्टेल के साथ “सशस्त्र संघर्ष” कर रहा है । उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए इन हमलों को आवश्यक कदम बताया है। हालांकि, उनके प्रशासन ने “नार्को-आतंकवादियों” को मारने के दावों के समर्थन में बहुत कम साक्ष्य पेश किए हैं।

Tags: अमेरिकी सेना ने जहाज
Previous Post

ईरान ने खाड़ी में ईंधन तस्करी में शामिल दो जहाज किए जब्त

Next Post

लखनऊ में फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के निदेशक और उनकी टीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
Next Post

लखनऊ में फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के निदेशक और उनकी टीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Recent Posts

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को...

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो...

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group