Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कनिष्क के हरफनमौला खेल से पाकिस्तान को हराकर भारत अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 2, 2026
in खेल, देश
0

युवा कनिष्क चौहान के हरफनमौला खेल के दम पर भारत ने अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स मुकाबले में रविवार को यहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

भारत के सामने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान की चुनौती होगी। दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे।

कनिष्क ने बल्ले से 29 गेंद में 35 रन की पारी खेलने के अलावा आठवें विकेट लिए खिलान पटेल (15 गेंद में 21 रन) के साथ 50 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की जिससे टीम ने 49.5 ओवर में 252 रन बनाये।

पाकिस्तान को भारत से बेहतर नेट रन रेट हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए 33.3 ओवर में लक्ष्य हासिल करना था लेकिन टीम ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान कभी ऐसा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। पाकिस्तान ने 33.3 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाये थे और फिर पूरी टीम 46.2 ओवर में 194 रन पर आउट हो गयी।

गेंदबाजी विभाग में कनिष्क ने 10 ओवर में महज 30 रन देकर एक विकेट चटकाते हुए पाकिस्तान टीम की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। उन्होंने इस दौरान 40 डॉट गेंदें डाली।

पिच से स्पिनरों को मदद मिलने के बीच बाएं हाथ के स्पिनर खिलान पटेल (9.2 ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट) और कप्तान आयुष म्हात्रे (8 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट) ने भी बीच ओवरों में रन गति को पूरी तरह बांधे रखा।

एशिया कप के नायक रहे पाकिस्तान के समीर मिन्हास को हेनिल पटेल ने शुरुआती ओवरों में ही अपनी ऑफ-कटर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया जिसके बाद टीम के बल्लेबाजों ने बेहद रक्षात्मक रवैया अपना लिया।

म्हात्रे ने मैच के बाद कहा, ‘‘शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बीच के ओवरों में गेंद स्पिन होने लगी। केसी (कनिष्क का उपनाम) ने शानदार बल्लेबाजी की। वेदांत (त्रिवेदी) ने नेट में अच्छी बल्लेबाजी की थी, इसलिए मुझे उन पर भरोसा था। खिलाड़ियों ने शानदार योगदान दिया। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने पहले 25 ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की, उसके बाद हमारे स्पिनरों ने बेहतरीन गेंदबाजी की। हम एक बार में एक मैच पर ध्यान दे रहे है। हम अब फाइनल जीतना चाहते हैं।’’

इससे पहले कनिष्क और खिलान ने महज 5.1 ओवर में 50 रन जोड़े और पारी के अंत में तेजी से रन जुटाये। इससे पहले वेदांत त्रिवेदी ने 98 गेंदों में संयमित 68 रन की पारी खेलकर टीम को ठोस आधार दिया था।

पाकिस्तान के लिए अब्दुल सुभान ने तीन जबकि मोहम्मद सय्याम ने दो विकेट लिये जिससे भारतीय पारी 49.5 ओवर में सिमटी।

वैभव सूर्यवंशी (22 गेंदों में 30 रन) ने पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई लेकिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सय्याम के खिलाफ जीवनदान मिलने के बावजूद वह लगातार दूसरी गेंद पर पुल शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए।

कप्तान आयुष म्हात्रे (0) का युवा वनडे में खराब दौर जारी रहा और वह पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज (16) को लंबे कद के तेज गेंदबाज सुभान ने चलता किया।

सुभान ने अपने कद का फायदा उठाते हुए असहज उछाल हासिल कर बल्लेबाजों को परेशान किया।

विहान मल्होत्रा (21) ने   47 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बाद वेदांत के साथ चौथे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी कर भारतीय पारी को संभाला। हालांकि पिच की धीमी गति के कारण शॉट खेलना मुश्किल रहा और वेदांत समेत शीर्ष क्रम का कोई भी बल्लेबाज रन गति नहीं बढ़ा सका।

दाएं हाथ के बल्लेबाज वेदांत ने 98 गेंदों की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया, लेकिन बाएं हाथ के कलाई स्पिनर मोमिन कमर की फुल-टॉस गेंद पर खराब शॉट खेलकर आउट हो गए।

खिलान और कनिष्क ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को 250 रन के पार पहुंचाया।इस मैच में भी भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया।

Tags: कनिष्क के हरफनमौला खेल से
Previous Post

भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच का बहिष्कार करेगा पाकिस्तान, लेकिन टूर्नामेंट में भाग लेगा

Next Post

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट; चांदी 26,273 रुपये लुढ़ककर 2.65 लाख रुपये पर, निचला सर्किट लगा

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

September 13, 2026
Next Post

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट; चांदी 26,273 रुपये लुढ़ककर 2.65 लाख रुपये पर, निचला सर्किट लगा

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group