Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

चीन के दो सबसे वरिष्ठ जनरलों को बर्खास्त किए जाने का क्या मतलब है?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 1, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0
चीन के दो सबसे वरिष्ठ जनरलों को बर्खास्त किए जाने का क्या मतलब है?

चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने पिछले सप्ताहांत देश के दो सबसे वरिष्ठ जनरलों झांग योउशिया और लियू झेनली को पद से हटाने की घोषणा की थी और कहा था कि गंभीर अनुशासनात्मक उल्लंघन के लिए उनके खिलाफ जांच शुरू की जाएगी।

झांग अक्टूबर 2022 से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सबसे वरिष्ठ जनरल थे। वह चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के पोलित ब्यूरो के सर्वोच्च रैंकिंग वाले सैन्य सदस्य थे।

झांग केंद्रीय सैन्य आयोग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी थे, जो सशस्त्र बलों को नियंत्रित करता है।

लियू पीएलए की ‘ग्राउंड फोर्स’ के पूर्व कमांडर थे और हाल में केंद्रीय सैन्य आयोग के संयुक्त स्टाफ विभाग के प्रभारी थे।

चीन के बाहर इन घटनाक्रमों पर हुई प्रतिक्रिया ने सनसनीखेज सुर्खियां बटोरी हैं। बीबीसी की एक प्रमुख खबर की शुरुआत में मुख्य ध्यान ‘‘संकट में फंसी सेना’’ पर था। वहीं ‘ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन’ ने इसे एक ‘‘आश्चर्यजनक’’ घटनाक्रम करार दिया है।

निस्संदेह, ये कदम चौंकाने वाले हैं। लेकिन सीसीपी के नेतृत्व की आंतरिक कार्यप्रणाली के बारे में, जिसमें चीनी नेता शी चिनफिंग के पोलित ब्यूरो में उनके सहयोगियों के साथ संबंध भी शामिल हैं, इतनी कम जानकारी है कि इन घटनाक्रमों की व्याख्या करना मुश्किल, बल्कि असंभव ही है।

ऐतिहासिक और राजनीतिक कारणों से, पीएलए सीसीपी का एक संगठन है। ये दोनों संगठन शी चिनफिंग के प्रत्यक्ष नियंत्रण में आते हैं।

झांग और लियू को हटाए जाने से अस्थायी रूप से सैन्य नेतृत्व केवल शी और जनरल झांग शेंगमिन के हाथों में रह गया है। केंद्रीय सैन्य आयोग के तीन अन्य सदस्य 2024 से अपने पद खो चुके हैं तथा उनकी जगह किसी और को नियुक्त नहीं किया गया है।

झांग और लियू को हाल में और भी वरिष्ठ पदों पर नियुक्त किया गया था। दोनों को शी के व्यक्तिगत समर्थकों के रूप में भी देखा जाता था। शी और झांग के पिताओं के बीच घनिष्ठ संबंध थे, जो 1930 के दशक में सीसीपी के शुरुआती दिनों से चले आ रहे थे, यानी 1949 में ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ की स्थापना से पहले के समय से।

इसके अलावा, झांग और लियू की बर्खास्तगी हाल के वर्षों में हुई अन्य वरिष्ठ सैन्य बर्खास्तगियों की तुलना में कहीं अधिक तेजी से हुई और इसके कोई खास पूर्व संकेत भी नहीं मिले थे। दोनों व्यक्ति एक महीने पहले ही सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए थे।

बीते अनुभवों से यह बात निःसंदेह सिद्ध होती है कि एक बार जब कोई वरिष्ठ व्यक्ति अपना पद खो देता है या उसे किसी भी कारण से बर्खास्त कर दिया जाता है, तो उसके पतन के परिणामस्वरूप उस पर कई तरह के अपराधों के आरोप लगते हैं।

पोलित ब्यूरो ने अतीत में भी तीव्र आंतरिक राजनीति का सामना किया है, हालांकि ऐसे संघर्षों की सटीक परिस्थितियां आमतौर पर सामने आने में वर्षों लग जाते हैं।

झांग और लियू द्वारा ‘‘अनुशासन और कानून’’ का उल्लंघन करने के दावों को देखते हुए, उनकी बर्खास्तगी के दो संभावित कारण हो सकते हैं।

दोनों भ्रष्टाचार में प्रत्यक्ष रूप से शामिल हो सकते हैं। हो सकता है कि उन्होंने अधिकारियों की नियुक्ति के लिए रिश्वत ली हो। इसके अलावा, केंद्रीय सैन्य आयोग और पोलित ब्यूरो के भीतर भ्रष्टाचार से निपटने के तरीके, विशेष रूप से सेना के भीतर भ्रष्टाचार से निपटने के तरीके को लेकर मतभेद होने की आशंका भी है।

शी चिनफिंग ने 2012 में सीसीपी महासचिव बनने के बाद से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के महत्व पर बार-बार जोर दिया है।

इतने सारे लोगों को हटाए जाने से यह संकेत मिलता है कि पीएलए में अब संस्कृति परिवर्तन की उम्मीद की जा रही है। साथ ही, यह कहना काफी बढ़ा-चढ़ाकर दावा करना होगा कि इसकी सैन्य क्षमता, सामान्य तौर पर या ताइवान के संबंध में, मजबूत हुई है या कमजोर हुई है।

Tags: चीन के दो सबसे वरिष्ठ जनरलों
Previous Post

केंद्रीय बजट से शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं को मिलेगा नया बल — ऋषिकेश उपाध्याय

Next Post

पीजीआईएमईआर के चिकित्सकों ने घातक कीटनाशक सल्फ़ास की विषाक्तता से बचाव का तरीका खोजा

Related Posts

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued
अंतराष्ट्रीय

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

July 28, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी
अंतराष्ट्रीय

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

July 28, 2026
भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू
अंतराष्ट्रीय

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

July 27, 2026
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण
अंतराष्ट्रीय

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

July 26, 2026
Next Post
पीजीआईएमईआर के चिकित्सकों ने घातक कीटनाशक सल्फ़ास की विषाक्तता से बचाव का तरीका खोजा

पीजीआईएमईआर के चिकित्सकों ने घातक कीटनाशक सल्फ़ास की विषाक्तता से बचाव का तरीका खोजा

Recent Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group