Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिस निरीक्षक का वीडियो वायरल, गिरफ्तारी के दौरान चीखता-चिल्लाता दिखा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 31, 2026
in क्राइम, देश
0

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक पुलिस निरीक्षक को कथित तौर पर चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के एक दिन बाद, शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ जिसमें आरोपी अधिकारी चीखता-चिल्लाता नजर आ रहा है।

वीडियो में वर्दीधारी पुलिस निरीक्षक गोविंदराजु को लोकायुक्त अधिकारियों द्वारा पकड़े देखा जा सकता है, जबकि वह गिरफ्तारी का विरोध करते हुए लगातार चिल्लाता नजर आ रहा है।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, आरोपी पुलिस कर्मी के.पी. अग्रहारा थाने में तैनात था। उसे 29 जनवरी को शहर में कथित तौर पर चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

पुलिस निरीक्षक को मोहम्मद अकबर (42) की शिकायत के आधार पर पकड़ा गया। शिकायतकर्ता का आरोप था कि के.पी. अग्रहारा थाने में दर्ज एक मामले में मदद के एवज में गोविंदराजु ने पांच लाख रुपये की मांग की थी।

शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी निरीक्षक पहले ही शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये ले चुका था और शेष चार लाख रुपये लेते समय पकड़ा गया। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज था और गोविंदराजु ने कथित तौर पर रिश्वत के बदले उसे जमानत दिलाने का आश्वासन दिया था।

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने कहा कि इस घटना से पुलिस बल की छवि को नुकसान पहुंचा है।

राव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “यह बेहद शर्मनाक कृत्य है। वर्दी में एक और निंदनीय कृत्य। कर्नाटक में एक लाख से अधिक पुलिसकर्मी हैं, जो खाकी वर्दी में इस तरह कृत्यों से शर्मिंदा महसूस करते हैं।

कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने इंस्पेक्टर गोविंद राजू को 4 लाख ₹ रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा तो फिल्मी स्टाइल में चिल्लाने लगा।
pic.twitter.com/9awj3YYl56

— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) January 30, 2026

Tags: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिस निरीक्षक
Previous Post

बेंगलुरु में IT रेड से तनाव मे आए ‘कॉन्फिडेंट ग्रुप’ के संस्थापक ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

Next Post

सरकार ने धोखाधड़ी की शिकायतों के बाद विंगो ऐप को किया ‘ब्लॉक’

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

September 14, 2026
क्राइम

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

September 14, 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
Next Post

सरकार ने धोखाधड़ी की शिकायतों के बाद विंगो ऐप को किया ‘ब्लॉक’

Recent Posts

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को...

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो...

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group