Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सुप्रीमकोर्ट का निर्देश: निर्वाचन आयोग ‘तार्किक विसंगति’ सूची में शामिल लोगों के नाम प्रदर्शित करे

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 30, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पहाड़ियों पर लिया स्वतः संज्ञान; कल होगी सुनवाई

उच्चतम न्यायालय ने विभिन्न राज्यों में जारी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बीच निर्वाचन आयोग को बृहस्पतिवार को उन लोगों के नाम ग्राम पंचायत भवनों और ब्लॉक कार्यालयों में प्रदर्शित करने का निर्देश दिया, जिन्हें “तार्किक विसंगतियों” की सूची में शामिल किया गया है।

बिहार में मतदाता सूचियों की एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस अभ्यास का दूसरा चरण नौ राज्यों- छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल तथा तीन केंद्र-शासित प्रदेशों-अंडमान एवं निकोबार, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में संचालित किया जा रहा है।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने द्रविड़ मनेत्र कषगम (द्रमुक) की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, अमित आनंद तिवारी और विवेक सिंह की इस दलील पर सुनवाई के दौरान यह आदेश पारित किया कि चुनावी राज्य तमिलनाडु में “तार्किक विसंगतियों” की सूची में शामिल मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करने का दावा करने के लिए पर्याप्त समय एवं अवसर दिया जाए।

पीठ तमिलनाडु में एसआईआर में मनमानी और प्रक्रियात्मक अनियमितताओं के आरोपों वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है, जिनमें “तार्किक विसंगति” श्रेणी से संबंधित याचिकाएं भी शामिल हैं।

जिन राज्यों में एसआईआर जारी है, उनके लिए सामान्य निर्देश पारित करते हुए पीठ ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें मोटे तौर पर तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है- ‘मैप’ किए गए, ‘मैप’ नहीं किए गए और तार्किक विसंगति।

पीठ ने कहा कि “तार्किक विसंगति” श्रेणी के तहत पिता के नाम का मिलान न होने और माता-पिता या दादा-दादी की उम्र से अंतर जैसी चीजों को शामिल किया गया है।

उसने कहा, “पक्षों की ओर से पेश दस्तावेजों से संकेत मिलता है कि तार्किक विसंगतियों की श्रेणी में अन्य बातों के अलावा, पिता के नाम का मिलान न होना, माता-पिता की उम्र में अंतर, माता-पिता की उम्र में 50 वर्ष से अधिक का अंतर, दादा-दादी की उम्र में 40 वर्ष से कम का अंतर और छह से अधिक संतान जैसे कारक शामिल हैं।

पीठ ने तार्किक विसंगतियों की श्रेणी में शामिल व्यक्तियों की दावे और आपत्तियां पेश करने में मदद करने के मकसद से कुछ निर्देश जारी किए।

उसने कहा, “तार्किक विसंगतियों की सूची में शामिल व्यक्तियों के नाम हर तालुका (उप-मंडल) में सार्वजनिक स्थानों और ग्राम पंचायत भवनों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों के वार्ड कार्यालयों में प्रदर्शित किए जाएं।

पीठ ने कहा कि प्रभावित लोगों को अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से दस्तावेज या आपत्तियां पेश करने की अनुमति है।

उसने कहा, “बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) भी ऐसा अधिकृत प्रतिनिधि हो सकता है। ऐसे प्रतिनिधि के पक्ष में एक अनुमति पत्र होना चाहिए, चाहे उस पर हस्ताक्षर हों या अंगूठे का निशान लगा हो।”

पीठ ने कहा कि पंचायत भवनों या तालुका कार्यालयों में दस्तावेज और आपत्तियां पेश करने की इजाजत दी जा सकती है।

पीठ ने निर्वाचन आयोग से यह निर्देश जारी करने को कहा कि उन सभी व्यक्तियों को पंचायत भवनों में सूचियां प्रदर्शित किए जाने की तारीख से 10 दिनों का अतिरिक्त समय दिया जाए, जिन्होंने अभी तक अपने दावे, दस्तावेज या आपत्तियां पेश नहीं की हैं, ताकि वे विस्तारित अवधि के भीतर ऐसा कर सकें।

उसने कहा, “राज्य सरकार भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग को पंचायत भवनों में दस्तावेजों/आपत्तियों को संभालने और प्रभावित व्यक्तियों की सुनवाई करने के लिए पर्याप्त जनशक्ति उपलब्ध कराएगी।”

पीठ ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुचारु कामकाज सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों और बलों की तैनाती के सिलसिले में निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देशों का “बारीकी से” पालन करें।

उसने एसआईआर वाले राज्यों के पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी), पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और जिलाधिकारियों (डीएम) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि वहां कानून-व्यवस्था की कोई स्थिति न पैदा हो।

पीठ ने कहा, “सभी प्रभावित व्यक्तियों को दस्तावेज, सामग्री या आपत्तियां पेश करने का अवसर दिए जाने के अलावा, उसी समय व्यक्तिगत रूप से या उनके साथ आए अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से सुनवाई का मौका भी दिया जा सकता है, ताकि उचित निर्णय लिया जा सके।”

उसने कहा कि जो अधिकारी प्रभावित व्यक्तियों से दस्तावेज हासिल करेगा या उन्हें सुनवाई का अवसर प्रदान करेगा, वह कागजात प्राप्त होने और ऐसी सुनवाई के आयोजन को भी प्रमाणित कर सकता है।

पीठ ने 19 जनवरी को पश्चिम बंगाल में एसआईआर से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान भी इसी तरह के निर्देश पारित किए थे।

Tags: निर्वाचन आयोग ‘तार्किक विसंगति
Previous Post

केंद्रीय मादक पदार्थ ब्यूरो ने लखनऊ में करीब दो करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की, एक तस्कर गिरफ्तार

Next Post

स्वॉट कमांडो की हत्या: फोन कॉल पर बहन की चीखें सुनकर बेबस रह गया भाई

Related Posts

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

July 26, 2026
गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में युवक ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, मां घायल

July 26, 2026
हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद
उत्तर प्रदेश

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

July 26, 2026
Next Post
स्वॉट कमांडो की हत्या: फोन कॉल पर बहन की चीखें सुनकर बेबस रह गया भाई

स्वॉट कमांडो की हत्या: फोन कॉल पर बहन की चीखें सुनकर बेबस रह गया भाई

Recent Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group