Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच के मेडिकल कॉलेज में 10 ‘अवैध’ मजारों पर चला बुलडोजर

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 20, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
बहराइच के मेडिकल कॉलेज में 10 ‘अवैध’ मजारों पर चला बुलडोजर

बहराइच जिले में महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 10 ‘अवैध’ मजारों को जिला प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से ध्वस्त करा दिया हालांकि वक्फ सम्पत्ति के तौर पर दर्ज एक मजार को नहीं हटाया गया।

बुलडोजर की कार्यवाही के दौरान तहसील प्रशासन, नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह और उनकी टीम व आसपास के तीन थानों के पुलिसकर्मी तैनात रहे।

नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बहराइच जिले में महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कालेज) परिसर से सटी रसूल शाह बासवाड़ी के नाम से एक मजार वक्फ सम्पत्ति के तौर पर दर्ज है।

उन्होंने बताया कि मजार परिसर के मुतवल्ली के तौर पर वक्फ बोर्ड में हनीफ का नाम दर्ज है और कुछ साल पूर्व हनीफ की मौत हो गयी थी, तब से परिसर की देखरेख उनके पुत्र शफीक करते रहे हैं।

प्रसाद ने बताया कि मजार के प्रबंधकों ने वक्फ में दर्ज एक मजार के अलावा धीरे-धीरे करीब दो हजार वर्ग फुट जमीन पर अवैध कब्जा कर छोटी-बड़ी 10 मजारें बना लीं और वहां चारदीवारी का निर्माण कर लिया।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2002 में एक शिकायत पर तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट ने इन सभी मजारों को अवैध करार देकर प्रबंधन को नोटिस दिया और मजार प्रबंधन नगर मजिस्ट्रेट की अदालत से मुकदमा हार गया।

अधिकारी ने बताया कि इस पर जिलाधिकारी की अदालत में अपील की गयी लेकिन साल 2004 में वहां से भी मजार प्रबंधन के खिलाफ ही निर्णय आया तब प्रबंधकों ने देवीपाटन मंडलायुक्त की अदालत में अपील दायर की।

उन्होंने बताया कि आयुक्त की अदालत ने 2019 में फैसला सुनाया कि वक्फ सम्पत्ति के तौर पर दर्ज एक मजार को छोड़कर शेष सभी मजारें अवैध हैं, लिहाजा इन्हें हटाया जाए।

प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2019 में मजार संचालकों ने अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए आयुक्त से दो दिन का समय मांगा था लेकिन तब से आज तक अवैध कब्जा बरकरार रहा।

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के आदेश पर 10 जनवरी को मजार प्रबंधन को अदालत के आदेश का पालन करते हुए 17 जनवरी तक अवैध निर्माण हटाने का नोटिस दिया गया था। उन्होंने बताया कि जब संचालकों ने उसके बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटाया तब सोमवार को बुलडोजर की मदद से 10 मजारों को ध्वस्त कर दिया गया।

Tags: बहराइच के मेडिकल कॉलेज
Previous Post

बरेली में वकील के भाई की गोली मारकर हत्या

Next Post

हरदोई जिले में दिहाड़ी मजदूर को भेजा गया सात करोड़ रुपये से ज्यादा का आयकर नोटिस

Related Posts

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

July 28, 2026
बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही
उत्तर प्रदेश

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

July 28, 2026
गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

July 28, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में देरी, मुख्य सचिव उच्च न्यायालय में हुए पेश

July 28, 2026
Next Post
हरदोई जिले में दिहाड़ी मजदूर को भेजा गया सात करोड़ रुपये से ज्यादा का आयकर नोटिस

हरदोई जिले में दिहाड़ी मजदूर को भेजा गया सात करोड़ रुपये से ज्यादा का आयकर नोटिस

Recent Posts

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

ग्लास्गो, शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा जबकि भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव...

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बेसिक शिक्षा विभाग में अब निदेशालय स्तर पर आयोजित प्रत्येक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मंडल स्तर से सहायक शिक्षा निदेशक...

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल झील में दो ‘स्पीडबोट’ की टक्कर में 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में देरी, मुख्य सचिव उच्च न्यायालय में हुए पेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में हो रही देरी पर अदालत की सख्ती के बाद राज्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group