Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: रक्षा मंत्री ने अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर फहराई धर्म ध्वजा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 31, 2025
in अयोध्या, देश
0
अयोध्या: रक्षा मंत्री ने अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर फहराई धर्म ध्वजा

अयोध्या, रक्षा मंत्री ने अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर फहराई धर्म ध्वजा , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी के मौके पर राम मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा मंदिर में धर्म ध्वजा फहराया और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। अन्नपूर्णा मंदिर राम मंदिर परिसर में स्थित सात मंदिरों में से एक है।

श्रीराम की जयकारों और मंत्रोच्चार के बीच रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजन कर मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा फहराया। दर्शन-पूजन के बाद जब दोनों नेता मंदिर परिसर से बाहर निकले, तो श्रद्धालुओं ने ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगाकर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और बच्चों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया। पूरे परिसर में भक्तिमय और उत्साह का माहौल बना रहा।

अधिकारियों के अनुसार, राजनाथ सिंह ने रामलला की पूजा की और राम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में भी हिस्सा लिया। मुख्य धार्मिक कार्यक्रम बुधवार को हुआ लेकिन प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी से जुड़े अनुष्ठान शुक्रवार तक जारी रहेंगे। मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान शनिवार से ही जारी हैं।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने बताया कि इन धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान रामलला के दर्शन के लिए अनुमानित पांच से छह लाख श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है।

इससे पहले, प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार सुबह अयोध्या पहुंचे थे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता हनुमानगढ़ी पहुंचे और दर्शन-पूजन के उपरांत श्रीराम जन्मभूमि परिसर आए।

धर्मध्वजा फहराने का यह कार्यक्रम 25 नवंबर को हुए उस आयोजन के बाद हुआ, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर के शिखर पर औपचारिक रूप से केसरिया धर्म ध्वजा फहराया था। इसे मंदिर निर्माण के औपचारिक रूप से पूर्ण होने का प्रतीक माना गया।

पिछले साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित समारोह के दौरान राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

Tags: अयोध्या: रक्षा मंत्री ने अन्नपूर्णा मंदिर
Previous Post

केंद्र ने 100 मिलीग्राम से अधिक की दर्दनिवारक दवा नीमेसुलाइड पर रोक लगाई

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दीं

Related Posts

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज
अयोध्या

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

July 27, 2026
Next Post
प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दीं

Recent Posts

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

हाथरस में अपराध स्थल पर मिले एक असामान्य पदचिह्न ने हत्या के एक मामले को सुलझाने में पुलिस की मदद...

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले में एक मंदिर के बाहर सो रही 35 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से कथित तौर पर...

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नानक राम भुर्जी (68) की मंगलवार को हजरतगंज...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group