Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत ने 2025 में कर व्यवस्था में किया बदलाव, नया आयकर अधिनियम एक अप्रैल से होगा लागू

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 25, 2025
in देश, व्यापार जगत
0
सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों के विलय पर वित्त मंत्रालय ने किया विचार

नयी दिल्ली, भारत ने 2025 में अपने कर ढांचे में व्यापक सुधार किया जिसमें माल एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में भारी कटौती और आयकर छूट शामिल है। अब ध्यान आगामी बजट में सीमा शुल्क में तर्कसंगत सुधार और प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर है।

अगले वर्ष एक अप्रैल से नया सरलीकृत आयकर अधिनियम, 2025 लागू होगा जो छह दशक से अधिक पुराने, वर्तमान आयकर अधिनियम 1961 की जगह लेगा। साथ ही दो नए कानून, सिगरेट पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाने के लिए और पान मसाला पर जीएसटी दरों के अतिरिक्त शुल्क लगाने के लिए सरकार द्वारा तय की गई तिथि से लागू किए जाएंगे।

सरकार द्वारा 2025 में लागू किए गए कर सुधारों का उद्देश्य चुनौतीपूर्ण वैश्विक आर्थिक वातावरण के बीच मांग को प्रोत्साहित करना था। शुल्क से जुड़ी अनिश्चितताओं के कारण आर्थिक निर्णय लेने पर असर पड़ने से भारत के कर सुधार उपायों ने घरेलू मांग बढ़ाने, उपभोग को प्रोत्साहित करने और वृद्धि का समर्थन करने पर ध्यान केंद्रित किया।

इस साल एक प्रमुख विशेषता सितंबर 22 से लगभग 375 माल एवं सेवाओं पर जीएसटी दरों में कटौती रही जिससे सामान्य उपयोग की वस्तुओं पर कर का बोझ कम हुआ और लंबे समय से जारी उल्टी कर संरचनाओं (इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर) की चिंताओं का समाधान हुआ।

इसके अलावा चार-स्तरीय जीएसटी ढांचे (5, 12, 18 और 28 प्रतिशत) को दो मुख्य दरों पांच और 18 प्रतिशत में समेटना अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को तार्किक एवं सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।

जीएसटी में किए गए बदलावों का उद्देश्य अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को सरल और अधिक पूर्वानुमानित बनाना था जिसमें कर की श्रेणियों की संख्या कम करना और मुकदमों को कम करना शामिल था।

संग्रह की दृष्टि से, अप्रैल में जीएसटी संग्रह ने रिकॉर्ड 2.37 लाख करोड़ रुपये को छुआ और चालू वित्त वर्ष 2025-26 में इसका औसत 1.9 लाख करोड़ रुपये रहा। व्यापक दर कटौतियों के कारण जीएसटी राजस्व पर कुछ दबाव बना, साथ ही वृद्धि दर धीमी हुई।

भारत में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का संग्रह नवंबर में साल के निचले स्तर 1.70 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। यह सालाना आधार पर केवल 0.7 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्शाता है। नवंबर वह पहला महीना था जिसमें 22 सितंबर से प्रभावी जीएसटी दर कटौती का पूरा असर देखा गया।

प्रत्यक्ष कर के मोर्चे पर, सरकार ने आयकर छूट की सीमा बढ़ा दी है जिससे मध्यम आय वर्ग के करदाताओं को राहत मिली है और उपभोक्ताओं के हाथों में अधिक व्यय योग्य आय उपलब्ध हुई है। इस कदम को उपभोग को बढ़ावा देने वाला माना गया (विशेष रूप से शहरी परिवारों के लिए) साथ ही सरलीकृत कर व्यवस्था के तहत स्वैच्छिक अनुपालन को मजबूत करने वाला भी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में कहा कि सीमा शुल्क का सरलीकरण सरकार का सुधार का अगला बड़ा लक्ष्य होगा। पारदर्शिता के संदर्भ में आयकर के गुणों जैसे कि ‘फेसलेस असेसमेंट’ को सीमा शुल्क में भी लागू करने और शुल्क दरों के युक्तिकरण को सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

भारत जैसे-जैसे कर सुधारों के अगले चरण की ओर बढ़ रहा है और इसमें सरलीकरण, पूर्वानुमानशीलता तथा व्यापार करने में आसानी के नीतिगत लक्ष्य के केंद्र में रहने की उम्मीद है।

डेलॉयट इंडिया के साझेदार एवं अप्रत्यक्ष कर प्रमुख महेश जयसिंह ने कहा, ‘‘ व्यापार के बदलते स्वरूप, बढ़ती अनुपालन लागत एवं लगातार बनी हुई प्रक्रियात्मक बाधाएं सीमा शुल्क सुधारों के अगले चरण की आवश्यकता को दर्शाती हैं।’’

नांगिया ग्लोबल के अप्रत्यक्ष कर साझेदार राहुल शेखर ने कहा कि सीमा शुल्क प्रक्रियाओं के संपूर्ण डिजिटलीकरण पर जोर दिया जाना चाहिए जिसमें दस्तावेजीकरण में एकरूपता, पूर्वानुमानित वर्गीकरण पद्धतियां और जोखिम-आधारित त्वरित मंजूरी शामिल हैं जिससे व्यापार सुगमता एवं निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार राजस्व जुटाने और मुकदमेबाजी का बोझ कम करने के लिए पुराने सीमा शुल्क विवादों का एक बार में निपटान करने की योजना पर विचार कर सकती है।

Tags: भारत ने 2025 में कर व्यवस्था
Previous Post

शाहजहांपुर में रेलवे क्रॉसिंग पर हादसा, ट्रेन की टक्कर से बाइक सवार पांच लोगों की मौत

Next Post

कर्नाटक: चित्रदुर्ग जिले में स्लीपर कोच बस की लॉरी से टक्कर के बाद आग; 17 लोगों के मारे जाने की आशंका

Related Posts

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
Next Post
कर्नाटक: चित्रदुर्ग जिले में स्लीपर कोच बस की लॉरी से टक्कर के बाद आग; 17 लोगों के मारे जाने की आशंका

कर्नाटक: चित्रदुर्ग जिले में स्लीपर कोच बस की लॉरी से टक्कर के बाद आग; 17 लोगों के मारे जाने की आशंका

Recent Posts

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उन छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया, जिनकी उम्र 18 साल...

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

ग्लास्गो, शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा जबकि भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव...

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बेसिक शिक्षा विभाग में अब निदेशालय स्तर पर आयोजित प्रत्येक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मंडल स्तर से सहायक शिक्षा निदेशक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group