Friday, May 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आरटीए की बैठक, कार्यालय से जारी परमिटों का हुआ अनुमोदन!!??

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 23, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
अयोध्या में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आरटीए की बैठक, कार्यालय से जारी परमिटों का हुआ अनुमोदन!!??

अयोध्या, सम्भागीय परिवहन प्राधिकरणकी बैठक आज मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार, अयोध्या में सम्पन्न हुई, जिसमें राजकुमार उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) अयोध्या/सदस्य, सुश्री ऋतु सिंह सचिव सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण/सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अयोध्या, आरटीओ प्रवर्तन विश्वजीत सिंह उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्यत निर्णय 

मण्डल के जनपदों- अयोध्या, अम्बेडकरनगर व सुल्तानपुर के अराष्ट्रीयकृत मार्गों पर परिवहन निगम व निजी संचालकों से प्राप्त आवेदनों पर सशर्त परमिट की स्वीकृति प्रदान की गयी एवं अपेक्षा की गयी कि इन वाहनों के चालक सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का भली-भाँति पालन करें। इसके अतिरिक्त कार्यालय से जारी परमिटों का अनुमोदन किया गया।

मण्डल के सभी एआरटीओ प्रशासन, प्रवर्तन, यात्री कर अधिकारियों हेतु निर्देश जारी किये गये कि किसी भी दशा में अनफिट स्कूली वाहनों का संचालन न होने दिया जाय। इस संबंध में निर्देश दिये गये कि यदि किसी भी अनफिट स्कूली वाहन संचालन हुआ तो स्कूल प्रबंधन व संबंधित एआरटीओ के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

अतः मार्गों पर चेकिंग के अलावा स्कूलों में जाकर भी यह सुनिश्चित किया जाय कि मानक विरूद्ध वाहनों से छात्र-छात्राएँ न ढोयें जा रहे हों।

सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण, विगत बैठक में लिये गये निर्णयों की अनुपालन आख्या का अवलोकन किया गया। आरटीओ प्रवर्तन श्री विश्वजीत सिंह व अयोध्या संभाग के सभी प्रवर्तन अधिकारियों को सभी विन्दुओं पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये गये एवं यह कि सभी विन्दुओ पर कृत कार्यवाही की सूचना जल्द ही होने वाली मण्डलीय सड़क सुरक्षा बैठक में प्रस्तुत की जाय।

धारा-86 के अंतर्गत आरटीए द्वारा कई कड़े निर्णय लिये गये यथा- ओवरलोडिंग, परमिट शर्तों का उल्लंघन आदि अभियोंगों में नोटिस दिये जाने के बावजूद जुर्माना/सहमत राशि न जमा करने वाले वाहनों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए 01 माह के अन्दर दोगुना सहमत राशि व नियम जुर्माना जमा करवाने का निर्णय लिया गया अन्यथा परमिट स्वतः निरस्त समझा जाएगा।

नेशनल परमिट वाले भार वाहनों के अथराइजेशन नवीनीकरण न कराने वाले वाहनों के प्रति भी कड़ी कार्यवाही की गयी व परमिट की वैधता समाप्त होने के पश्चात नोटिस देने के बावजूद नवीनीकरण न कराने वाले वाहनों का परमिट निरस्त कर दिया गया।

निर्धारित आयु सीमा पूर्ण कर चुके ठेका गाड़ी परमिट वाले टैम्पो-टैक्सी वाहनों के भी परमिट निरस्त किये गये एवं निर्देश दिये गये कि अभिलेखों में निरस्तीकरण, पंजीयन निरस्त की कार्यवाही नियमानुसार कराते हुए पुलिस व परिवहन के अधिकारीगण नियमित चेकिंग कर ऐसे वाहनों का संचालन न होने पाये यह सुनिश्चित करें।

बैठक में अध्यक्ष एवं सदस्यों के अतिरिक्त आरएम  विमल राजन, एआरएम, एआरटीओ अयोध्या  आर.पी. सिह भी उपस्थित रहें।

बैठक के अन्त में सचिव, सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण/आरटीओ प्रशासन अयोध्या सुश्री ऋतु सिंह द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया।

Tags: अयोध्या में मंडलायुक्त की अध्यक्षता
Previous Post

रूस का यूक्रेन पर 650 से अधिक ड्रोन और मिसाइलों से हमला, तीन लोगों की मौत

Next Post

गोंडा: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी लिपिक गिरफ्तार

Next Post
नोएडा: नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक बलात्कार करने वाले दो गिरफ्तार

गोंडा: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी लिपिक गिरफ्तार

Recent Posts

  • वेबसाइटें बार-बार क्यों मांगती हैं ‘आप मानव हैं’ का सबूत, वजह हैं एआई बॉट
  • मध्यप्रदेश: भोजशाला मंदिर परिसर विवाद पर फैसला; धार में सुरक्षा कड़ी, 1,200 पुलिसकर्मी तैनात
  • बरेली के होटल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म; आरोपी युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज
  • नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल
  • तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अवैध मतदान के आरोप में 10 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Recent Comments

  1. orlistat cost on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा
  2. fincar 5mg on एलएनजी आपूर्ति बाधित होने के बाद अदाणी-टोटल गैस ने औद्योगिक गैस की कीमतें तीन गुना बढाई
  3. stendra generic on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा
  4. udenafil 100mg on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  5. revatio dose on गोरखपुर में कार की टक्कर से MBBS छात्र की मौत, कार चालक गिरफ्तार

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in