Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच में भेड़ियो का आतंक बढ़ा, मां के बगल में सो रहे बच्चे को उठा ले गया भेड़िया, क्षत-विक्षत शव बरामद

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 22, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
sanketik photo

sanketik photo

बहराइच जिले में सोमवार सुबह एक भेड़िया घर में घुसकर मां के बगल में सो रहे तीन साल के एक बच्चे को कथित तौर पर उठा ले गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाद में तलाश करने पर एक खेत में बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।

प्रभागीय वन अधिकारी राम सिंह यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे रसूलपुर दरेटा गांव में घर के बरामदे में अपनी मां के साथ सो रहे अंश (तीन) को भेड़िया कथित तौर पर उठा ले गया।

उन्होंने बताया कि बच्चे को उठाकर ले जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीमों ने तलाश शुरू की।

अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे बच्चे का क्षत-विक्षत शव उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक खेत में पाया गया। उन्होंने बताया कि जानवर ने बच्चे के दोनों हाथ और एक पैर खा लिया था।

अधिकारी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में पिंजरे, कैमरा ट्रैप, ड्रोन तथा आधुनिक तरीकों के साथ साथ अन्य परंपरागत तरीकों से भेड़ियों को पकड़ने की कोशिशें लगातार जारी हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों व दूसरे राज्यों से विशेषज्ञ व शूटर बुलाकर अभियान चलाया जा रहा है और इस साल 28 सितंबर से अब तक छह भेड़िये मारे जा चुके हैं।

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने घाघरा नदी के कछार वाले इलाकों में किसानों से गन्ने की फसल जल्द कटाने को कहा है।

यादव ने बताया कि कैसरगंज क्षेत्र में अब तक वृद्ध दंपति सहित कुल 12 लोगों की भेड़ियों के हमलों में मौत हुई है, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं।

Tags: बहराइच में भेड़ियो का आतंक बढ़ा
Previous Post

Bite, वाराणसी परिक्षेत्र के जनपदों के लिए जारी हुआ गोपनीय रूप से अपराधों की शिकायत के लिए ‘व्हाट्सएप चैटबॉट’

Next Post

अमेठी में घने कोहरे के कारण छह वाहनों के आपस में टकराने से दो की मौत, 16 अन्य घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया के बांसडीह कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल परितोष मिश्रा का शव पोखऱे में मिला

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

September 14, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

September 14, 2026
Next Post

अमेठी में घने कोहरे के कारण छह वाहनों के आपस में टकराने से दो की मौत, 16 अन्य घायल

Recent Posts

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बांदा से सटे महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र के रंगौलिया बुजुर्ग गांव में सतना जेल से पैरोल पर छूटे एक...

बलिया के बांसडीह कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल परितोष मिश्रा का शव पोखऱे में मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी का शव सोमवार को संदिग्ध हालात में एक तालाब से...

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को...

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group