Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

स्टारलिंक: रूस कैसे एलन मस्क के अंतरिक्ष वर्चस्व पर हमला कर सकता ?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 22, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के दो देशों की खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि रूस एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक के उपग्रहों को निशाना बनाने के लिए एक नया हथियार विकसित कर रहा है।

खुफिया एजेंसियों का मानना है कि इसके पीछे रूस का उद्देश्य अंतरिक्ष के क्षेत्र में पश्चिमी देशों की श्रेष्ठता को कम करना है, जिसने यूक्रेन को युद्ध में मदद की है।

एसोसिएटेड प्रेस’ ने खुफिया एजेंसियों के निष्कर्षों वाले दस्तावेजों को देखा है जिसमें कहा गया है कि तथाकथित ‘‘ज़ोन-इफ़ेक्ट’’ हथियार का उद्देश्य स्टारलिंक की कक्षाओं को सैकड़ों हजारों उच्च-घनत्व वाले छर्रों से भर देना है, जिससे संभावित रूप से एक साथ कई उपग्रह निष्क्रिय हो जाएंगे लेकिन इससे अन्य कक्षीय तंत्रों को भी विनाशकारी क्षति होने का खतरा है।

हालांकि कुछ विश्लेषकों का कहना है कि उन्हें इस पर संदेह है, क्योंकि ऐसे किसी भी हथियार का असर अंतरिक्ष में मौजूद अन्य उपग्रहों पर भी पड़ेगा और अंतरिक्ष में रूस और उसके सहयोगी देश चीन के उपग्रह भी हैं। ये देश भी संचार, रक्षा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर जानकारी के लिए हजारों उपग्रहों पर निर्भर हैं।

विश्लेषकों का कहना है कि इस तरह के नतीजों, जिनमें खुद की अंतरिक्ष प्रणालियों को होने वाले जोखिम भी शामिल हैं, के कारण मॉस्को इस तरह के हथियार को तैनात करने या इस्तेमाल करने से पीछे हट सकता है।

वहीं कनाडा की सेना के अंतरिक्ष प्रभाग के कमांडर, ब्रिगेडियर जनरल क्रिस्टोफर हॉर्नर ने कहा कि इससे इनकार नहीं किया जा सकता है कि रूस ऐसा नहीं करेगा खासतौर पर तब जब अमेरिका आरोप लगा चुका है कि रूस भी एक अंधाधुंध परमाणु, अंतरिक्ष-आधारित हथियार विकसित करने की कोशिश कर रहा है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने टिप्पणी के लिए ‘एपी’ के संदेशों का जवाब नहीं दिया।

रूस पूर्व में संयुक्त राष्ट्र से अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों की तैनाती रोकने के प्रयासों का आह्वान कर चुका है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि मॉस्को का परमाणु अंतरिक्ष हथियार तैनात करने का कोई इरादा नहीं है।

जांच के निष्कर्षों से पता चलता है कि रूस विशेष रूप से स्टारलिंक को एक गंभीर खतरा मानता है। स्टारलिंक की ‘हाई-स्पीड’ इंटरनेट सेवा का उपयोग यूक्रेनी सेना युद्धक्षेत्र संचार, हथियारों को लक्षित करने और अन्य कार्यों में करती है।

Tags: नाटो देश की खुफिया एजेंसियों को संदेह
Previous Post

संभल: पति की हत्या कर शव के टुकड़े करने के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Next Post

मॉस्को में कार बम विस्फोट में एक रूसी जनरल की मौत, यूक्रेन पर शक

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
Next Post

मॉस्को में कार बम विस्फोट में एक रूसी जनरल की मौत, यूक्रेन पर शक

Recent Posts

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बांदा से सटे महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र के रंगौलिया बुजुर्ग गांव में सतना जेल से पैरोल पर छूटे एक...

बलिया के बांसडीह कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल परितोष मिश्रा का शव पोखऱे में मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी का शव सोमवार को संदिग्ध हालात में एक तालाब से...

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को...

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group