Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुंबई: मूक-बधिर महिला ने 16 साल बाद चुप्पी तोड़ी, महिलाओं से दरिंदगी करने वाला गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 21, 2025
in क्राइम, देश
0

मुंबई में 16 साल पहले एक मूक-बधिर महिला से हुए यौन उत्पीड़न की शिकायत ने एक खौफनाक सच से पर्दा उठाया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस एक शिकायत ने ऐसे कुख्यात दरिंदे को बेनकाब किया है, जो न केवल कई महिलाओं का शोषण करता रहा, बल्कि उन्हें डराकर और ब्लैकमेल करके लंबे समय तक अपनी दरिंदगी छिपाता रहा।

हाल में एक पीड़िता के चुप्पी तोड़ने के बाद आरोपी को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की दरिंदगी का शिकार हुई एक अन्य महिला की आत्महत्या की कोशिश ने पीड़िता को भीतर तक झकझोर दिया और न्याय की उम्मीद में उसने सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई।

आत्महत्या की कोशिश की इस घटना से व्यथित होकर पीड़िता ने वीडियो कॉल के दौरान अपने दोस्तों को 2009 में उससे हुए यौन उत्पीड़न के बारे में बताया।

पुलिस के अनुसार, पश्चिमी उपनगर की निवासी पीड़िता ने व्हॉट्सएप समूह में शामिल अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ वीडियो कॉल के दौरान सांकेतिक भाषा में बताया कि जब वह नाबालिग थी, तो आरोपी ने नशीली दवा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया था।

उसने अपने पति को भी पूरी बात बताई। इसके बाद ‘ठाणे डेफ एसोसिएशन’ के अध्यक्ष वैभव घैसिस, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद फरहान खान, सांकेतिक भाषा दुभाषिया मधु केणी और अली यावर जंग राष्ट्रीय वाणी एवं श्रवण दिव्यांगजन संस्थान के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के सहयोग से पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया।

पीड़िता, उसके पति और कुछ दोस्त कुरार थाने गए, जहां उनका बयान कैमरे के सामने दर्ज किया गया। केणी ने दुभाषिया की भूमिका निभाई और आरोपी महेश पवार को कुछ घंटों बाद पालघर जिले के उपनगर विरार से गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, 16 साल पहले झेले उस दर्दनाक अनुभव को याद करते हुए पीड़िता ने बताया कि जुलाई 2009 में उसकी एक महिला मित्र उसे शहर घूमाने के बहाने अपने साथ ले गई और सांताक्रूज के वाकोला इलाके में स्थित पवार के घर ले आई।

आरोप है कि पवार ने महिला मित्र का जन्मदिन मनाने के बहाने उसे समोसे और एक पेय पदार्थ दिया। पीड़िता के अनुसार, उसे जबरन वह पेय पिलाया गया, जिसमें आरोपी ने कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिलाया था। कुछ समय बाद उसकी मित्र वहां से चली गई और उसे आरोपी के साथ अकेला छोड़ दिया।

आरोपी ने कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया और बाद में इस जघन्य कृत्य का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे ब्लैकमेल करता रहा। यह डर और धमकी का सिलसिला लंबे समय तक उसकी चुप्पी का कारण बना रहा।

इस उत्पीड़न का गहरा आघात सालों तक उसके साथ बना रहा। हालांकि, समुदाय की एक अन्य महिला की आत्महत्या की कोशिश ने उसे आगे आने और सच सामने लाने की हिम्मत दी। आरोप है कि समुदाय की एक अन्य महिला का भी पवार ने यौन उत्पीड़न किया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी इसी तरह कई मूक-बधिर महिलाओं को नशीला पदार्थ खिलाकर उनका यौन शोषण करता था और अश्लील वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल कर चुप रहने के लिए मजबूर करता था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर कई महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाए, जिनका इस्तेमाल करके उसने उन्हें ब्लैकमेल किया और उनसे रुपये, सोना तथा मोबाइल फोन वसूले।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने महिलाओं को कथित तौर पर निर्वस्त्र अवस्था में वीडियो कॉल करने के लिए मजबूर किया और इन रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल उन्हें धमकाने के लिए किया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच के अनुसार, हमारे पास सात महिलाओं से व्यक्ति द्वारा यौन शोषण किए जाने के सबूत हैं, लेकिन यह संख्या 24 से अधिक हो सकती है। उन्होंने बताया कि पवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, लेकिन अब तक किसी अन्य महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

दुभाषिया केणी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि पवार के शोषण और उत्पीड़न का शिकार हुई सभी महिलाएं शिकायत दर्ज कराना चाहती हैं।

उन्होंने दावा किया कि आरोपी ने शोषण का शिकार हुई एक महिला से रुपये ऐंठे थे, लेकिन जब उसे मेडिकल इमरजेंसी में उस पैसे की जरूरत पड़ी, तब भी उसने रुपये वापस नहीं लौटाए।

Tags: मुंबई: मूक-बधिर महिला ने
Previous Post

हरदोई जिले में प्राचार्य पर तिलक लगाकर कॉलेज आए छात्र से दुर्व्यवहार का आरोप, मामले की जांच शुरू

Next Post

आज साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 24, 2026
Next Post

आज साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात

Recent Posts

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ओमान के पास भारत आ रहे वाणिज्यिक जहाज MV Cape Dao पर बुधवार को हुए हमले में उत्तर प्रदेश के...

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

काठमांडू, नेपाल में 16 लोगों को लेकर जा रहा एक निजी एयरलाइन का विमान बृहस्पतिवार को एक हवाई अड्डे पर...

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

मेरठ में एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में जांच के दौरान 4 लाख 63 हजार 650 रुपये मूल्य के 1,323...

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

हिंदू धर्म में पितृपक्ष को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, तर्पण और श्राद्ध कर्म का विशेष समय माना जाता है। इस...

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सार्सेना में 14 सितंबर के अनीश हत्याकांड में फरार एक और आरोपी को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group