Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रुपया अबतक के सबसे निचले स्तर से उबरा, 55 पैसे चढ़कर 90.38 प्रति डॉलर पर बंद

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 17, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश, व्यापार जगत
0

मुंबई, रुपया बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में अपने अबतक के सबसे निचले स्तर से उबरने में कामयाब रहा और 55 पैसे चढ़कर 90.38 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। केंद्रीय बैंक के संभावित आक्रामक हस्तक्षेप से रुपया बढ़त में रहा।

विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में हाल की गिरावट मुख्य रूप से बाहरी कारकों के कारण हुई है, न कि घरेलू आर्थिक कमजोरी की वजह से। बदलते आर्थिक एवं भू-राजनीतिक संकेतों के बीच विदेशी मुद्रा बाजार में व्यापक अस्थिरता जारी रहने का अनुमान है।

अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता में आशाजनक प्रगति न होने और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया है, जबकि ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें 60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के करीब रहने से घरेलू मुद्रा को निचले स्तर पर समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.05 पर खुला। इसके बाद इसने कुछ हद तक खोई हुई बढ़त हासिल की और 89.96 प्रति डॉलर के दिन के उच्च स्तर को छुआ जो पिछले बंद भाव से 97 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

अंत में रुपया 90.38 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 55 पैसे अधिक है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पहली बार 91 के स्तर को पार कर 91.14 प्रति डॉलर पर पहुंच गया था। अंत में 90.93 पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘ पांच सत्र की लगातार गिरावट के बाद भारतीय रुपया मजबूत हुआ है जिसे केंद्रीय बैंक के संभावित आक्रामक हस्तक्षेप से बल मिला है।’’

परमार ने कहा कि आर्थिक और भू-राजनीतिक संकेतों से विदेशी मुद्रा बाजार में व्यापक अस्थिरता बने रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा,  तकनीकी रूप से भारतीय रुपये को निचले स्तर 90.60 और ऊंचे स्तर 89.70 पर समर्थन प्राप्त है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.56 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स 120.21 अंक टूटकर 84,559.65 अंक पर जबकि निफ्टी 41.55 अंक फिसलकर 25,818.55 अंक पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,381.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Tags: रुपया अबतक के सबसे निचले
Previous Post

सुरक्षा स्थिति के कारण भारत ने बांग्लादेश की राजधानी में वीजा आवेदन केंद्र किया बंद

Next Post

IPLAuction?: वीर . कार्तिक पर 30 लाख डॉलर; ‘बूढों की फौज’ से ‘जेन जेड’ की ओर बढती चेन्नई सुपर किंग्स

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

September 13, 2026
Next Post

IPLAuction?: वीर . कार्तिक पर 30 लाख डॉलर; ‘बूढों की फौज’ से ‘जेन जेड’ की ओर बढती चेन्नई सुपर किंग्स

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group