बाराबंकी जिले में सोमवार सुबह लखनऊ-गोंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी जिससे कार में सवार मां-बेटे की मौत हो गई और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस के अनुसार, घटना थाना मसौली क्षेत्र के ग्राम बिरौली के पास उस वक्त की है जब संतोष कुमार मिश्रा (50) अपनी मां शांति देवी (75) और अन्य महिला संतोषी देवी के साथ कार से अपने घर श्रावस्ती जा रहे थे।
सिंह ने बताया कि कार को गैस कटर की मदद से काटकर फंसे शवों को बाहर निकाला गया और हादसे के बाद लखनऊ-गोंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी देर तक जाम लग गया। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर सामान्य यातायात बहाल कराया गया।
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

