Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जौनपुर में मुस्लिम परिवार ने ‘बहूभोज’ के आमंत्रण पत्र में अपने पूर्व हिंदू उपनाम लिखकर सुर्खियां बटोरी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 15, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
जौनपुर में मुस्लिम परिवार ने ‘बहूभोज’ के आमंत्रण पत्र में अपने पूर्व हिंदू उपनाम लिखकर सुर्खियां बटोरी

जौनपुर जिले में एक मुस्लिम परिवार ने शादी के बाद ‘बहू भोज’ (दावते वलीमा) के आमंत्रण पत्र में अपने पूर्व के हिंदू परिवार से जुड़ा उपनाम लिखकर, जहां पारिवारिक जड़ों, साझा परंपराओं और सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश की, वहीं यह प्रयास सुर्खियों में आ गया।

जौनपुर जिले की केराकत तहसील के डेहरी गांव के मोहम्मद खालिद दुबे की शादी के बाद रविवार को उनके गांव में “दावते वलीमा” का आयोजन किया गया, जिसे हिंदू परंपरा में ‘बहू भोज’ के रूप में जाना जाता है।

यह समारोह खालिद के पिता के बड़े भाई नौशाद अहमद दुबे द्वारा आयोजित किया गया। रविवार को आयोजित इस बहू भोज के आमंत्रण पत्र में बाकायदा दावते वलीमा के साथ बहू भोज छपा है। इस कार्ड के लिफाफे पर ‘श्री लाल बहादुर दुबे 1669 ई. के जमींदार की 8वीं पीढ़ी के वंशज खालिद दुबे की शादी एवं बहूभोज (दावत-ए-वलीमा) के शुभ अवसर पर आप सभी सादर आमंत्रित है’ लिखा गया।

नौशाद अहमद दुबे विशाल भारत संस्थान के जिला चेयरमैन हैं। दुबे उपनाम के प्रयोग के पीछे का कारण बताते हुए नौशाद अहमद दुबे ने कहा, “हमारे पूर्वज लाल बहादुर दुबे थे और हम सब आजमगढ़ जिले से विस्थापित होकर यहां आए।”

उन्होंने कहा, “हमने अपने पूर्वजों की जड़ों की तलाश की तो पाया कि हम सब आजमगढ़ में दुबे जाति से थे। इस तरह से हमारी जाति वही हुई। हमारे पूर्वजों ने धर्म बदला, जाति नहीं, क्योंकि जाति तो बदली नहीं जा सकती।”

उन्होंने कहा, “जो चीज बदली नहीं जा सकती, उसे हम लोग जबरन क्यों बदलेंगे? उस समय क्या परिस्थितियां रहीं कि ये उपनाम अपनाया, लेकिन हमें इसमें अपनापन लगता है। इस समारोह में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों के अतिथि शामिल हुए, जिससे यह एक विशिष्ट अवसर बन गया।

इस चर्चित बहूभोज (दावत-ए-वलीमा) में पाताल पुरी पीठ के जगतगुरु बाबा बालकदास देवाचार्य महाराज, महंत जगदीश्वर दास, भारत सरकार की उर्दू काउंसिल सदस्य नाजनीन अंसारी, विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गुरु समेत अनेकों विशिष्ट जन मौजूद रहे।

नौशाद ने बताया, “आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी कृष्ण गोपाल और इंद्रेश कुमार ने फोन करके हमें बहू भोज पर अपनी बधाई दी।

Tags: जौनपुर में मुस्लिम परिवार
Previous Post

भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त

Next Post

मेरठ में बच्चियों के अश्लील वीडियो साझा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Related Posts

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

July 28, 2026
बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही
उत्तर प्रदेश

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

July 28, 2026
गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

July 28, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में देरी, मुख्य सचिव उच्च न्यायालय में हुए पेश

July 28, 2026
Next Post
नोएडा: नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक बलात्कार करने वाले दो गिरफ्तार

मेरठ में बच्चियों के अश्लील वीडियो साझा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Recent Posts

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

ग्लास्गो, शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा जबकि भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव...

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बेसिक शिक्षा विभाग में अब निदेशालय स्तर पर आयोजित प्रत्येक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मंडल स्तर से सहायक शिक्षा निदेशक...

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल झील में दो ‘स्पीडबोट’ की टक्कर में 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में देरी, मुख्य सचिव उच्च न्यायालय में हुए पेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में हो रही देरी पर अदालत की सख्ती के बाद राज्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group