Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पिता और भाइयों ने की प्रेमी की हत्या, प्रेमिका ने शव से कर लिया ‘‘विवाह’’

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 30, 2025
in क्राइम, देश
0

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में 21 वर्षीय युवती ने अपने पिता और दो भाइयों द्वारा उसके प्रेमी की कथित रूप से हत्या किए जाने के बाद अपने प्रेमी के शव से ही ‘‘विवाह’’ कर लिया।

आंचल मामिडवार के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिसमें वह अपने प्रेमी के घर में उसके शव से ‘‘विवाह’’ करती नजर आ रही है और हत्या के लिए अपने परिजन को फांसी दिए जाने की मांग कर रही है।

पुलिस के अनुसार, आंचल का प्रेमी सक्षम ताटे (20) बृहस्पतिवार शाम पुराने गंज क्षेत्र में अपने मित्रों के साथ खड़ा था, तभी उसके और आंचल के भाई हिमेश मामिडवार के बीच झगड़ा हो गया।

अधिकारी ने बताया कि हिमेश ने सक्षम पर कथित तौर पर गोली चलाई जो उसकी पसलियों के आर-पार निकल गई, इसके बाद उसने उसके सिर पर टाइल से वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना के कुछ ही देर बाद हिमेश, उसका भाई साहिल (25) और पिता गजानन मामिडवार (45) को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार शाम जब सक्षम के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, तभी आंचल वहां पहुंची। उन्होंने बताया कि आंचल ने सक्षम के शव से ‘‘विवाह’’ कर लिया और दावा किया कि इससे उनका प्रेम ‘‘अमर’’ हो जाएगा।

आंचल ने बाद में पत्रकारों से बातचीत में सक्षम की हत्या के आरोपियों अपने पिता और भाइयों को फांसी दिए जाने की भी मांग की।

आंचल ने कहा, ‘‘मैं पिछले तीन साल से सक्षम से प्रेम करती थी लेकिन जाति अलग होने के कारण मेरे पिता हमारे रिश्ते के खिलाफ थे। मेरा परिवार अक्सर सक्षम को जान से मारने की धमकी देता था और अब मेरे पिता एवं भाइयों हिमेश और साहिल ने उसे मार डाला। मैं न्याय चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि आरोपियों को फांसी दी जाए।

उसने कहा कि अब उसका सक्षम के घर में ही रहने का इरादा है। पुलिस के अनुसार, सक्षम और मुख्य आरोपी हिमेश दोनों की आपराधिक पृष्ठभूमि है और कभी वे घनिष्ठ मित्र थे।

उसने बताया कि मामिडवार परिवार आंचल और सक्षम के रिश्ते का विरोध कर रहा था लेकिन दोनों ने संबंध समाप्त करने से इनकार कर दिया जिसके बाद सक्षम की हत्या की गई तथा यह नाटकीय ‘‘विवाह’’ हुआ।

इटवारा थाने के अधिकारी के मुताबिक, मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या, अवैध रूप से एकत्र होने, दंगा करने और अन्य अपराधों के आरोप में भारतीय न्याय संहिता, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम और शस्त्र कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

Tags: पिता और भाइयों ने की प्रेमी की हत्या
Previous Post

कोहली का 52वां शतक, भारत ने बनाए आठ विकेट पर 349 रन

Next Post

अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहिया पुल के पास ट्रक पलटा, दोनों तरफ भयंकर जाम, तीन घंटे से हालात बेकाबू

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
Next Post

अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहिया पुल के पास ट्रक पलटा, दोनों तरफ भयंकर जाम, तीन घंटे से हालात बेकाबू

Recent Posts

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group