Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बाराबंकी में मृत पाये गये एक दर्जन से ज्यादा बंदर, जहर से मौत की आशंका

admin by admin
September 14, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बाराबंकी जिले में एक जगह पर 14 बंदरों के शव बरामद किये गये। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया जहर से बंदरों की मौत की आशंका जताई है।

अधिकारियों ने बताया कि वन दरोगा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोठी थाने में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कराई है।

हरख रेंज के क्षेत्रीय वन दरोगा सचिन कुमार पटेल ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे अमसेरूआ गांव के निवासियों ने उन्हें दो बंदरों की मौत की सूचना दी।

पटेल ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्हें पानी की टंकी के पास दो बंदरों के शव पड़े हुए मिले और आसपास छानबीन करने पर धान के एक खेत में थोड़ी-थोड़ी दूर पर सात अन्य बंदर मृत पड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने के कारण विभाग की टीम वापस लौट गई।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पांच और बंदरों के शव मिले जबकि एक बंदर तड़प रहा था।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गंभीर हालात में मिले बंदर को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भेजकर बाकी बंदरों के शवों को कब्जे में लिया। पटेल ने बताया कि मृत बंदरों में आठ नर और छह मादा थीं।

वन विभाग ने सभी 14 मृत बंदरों का सिद्धौर स्थित पशु चिकित्सालय में तीन चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया और सभी बंदरों के जबड़े में गेहूं और चने के अवशेष पाए गए।

चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया जहर से मौत की आशंका जताई और साथ ही सभी का विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लैब भेज दिया।

हरख वन क्षेत्र के रेंजर मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वन दरोगा की तहरीर पर कोठी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्य संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में धाराएं बढ़ सकती है।

थाना प्रभारी अमित सिंह भदोरिया ने बताया कि गांव की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे व अन्य ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

Tags: बाराबंकी में मृत पाये गये
Previous Post

जौनपुर जिले में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या

Next Post

Asia Cup, भारत का पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में पलड़ा भारी, भारत-पाक के बीच आज हाई वोल्टेज मुकाबला, ऑपरेशन ‘सूर्य’

Related Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

August 1, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

August 1, 2026
Next Post

Asia Cup, भारत का पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में पलड़ा भारी, भारत-पाक के बीच आज हाई वोल्टेज मुकाबला, ऑपरेशन ‘सूर्य’

Recent Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group