Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रधानमंत्री मोदी भारी बारिश के बीच मणिपुर की राजधानी इंफाल से सड़क मार्ग से चूड़ाचांदपुर रवाना

admin by admin
September 13, 2025
in देश
0

इंफाल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार दोपहर भारी बारिश के बीच मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से कुकी समुदाय बहुल चूड़ाचांदपुर के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

https://publicnews360.in/wp-content/uploads/2025/09/प्रधानमंत्री-मोदी-मणिपुर-के-चूड़ाचांदपुर.mp4
इससे पहले, उनका अपने आधिकारिक कार्यक्रम के तहत मिजोरम की राजधानी आइजोल से सीधे चूड़ाचांदपुर के लिए उड़ान भरने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनकी यात्रा योजना बाधित हो गई।

मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद मोदी का यह मणिपुर का पहला दौरा है। इंफाल हवाई अड्डे पर राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री इस दौरे के दौरान राज्य में 8,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि बाद में वह चूड़ाचांदपुर से मेइती बहुल इंफाल लौटेंगे। मोदी के दौरे को देखते हुए राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

प्रधानमंत्री के सभा स्थलों इंफाल में लगभग 237 एकड़ में फैले कांगला किले और चूड़ाचांदपुर के पीस ग्राउंड तथा उसके आसपास बड़ी संख्या में राज्य और केंद्रीय बलों के जवान तैनात किए गए हैं।

शुक्रवार रात से राज्य में भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण कांगला किले के कुछ हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मणिपुर के समावेशी, सतत और समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री चूड़ाचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

इसमें कहा गया कि मोदी इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

राज्य का मोदी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब विपक्षी दल कुकी और मेइती समुदायों के बीच जातीय संघर्ष के बाद प्रधानमंत्री द्वारा मणिपुर का दौरा नहीं किए जाने को लेकर कई बार आलोचना कर चुके हैं। मई 2023 से हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं।

परियोजनाओं में, प्रधानमंत्री इंफाल के मंत्रिपुखरी में 101 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए मणिपुर पुलिस मुख्यालय और उसी इलाके में 538 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एक नागरिक सचिवालय का उद्घाटन करेंगे।

चूड़ाचांदपुर से मोदी विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिनमें 3,647 करोड़ रुपये की जल निकासी और परिसंपत्ति प्रबंधन सुधार परियोजना तथा 550 करोड़ रुपये की मणिपुर इन्फोटेक डेवलपमेंट (एमआईएनडी) परियोजना शामिल है।

Tags: प्रधानमंत्री मोदी भारी बारिश के बीच
Previous Post

गोंडा: पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

Next Post

भारत ने फलस्तीन पर द्वि-राष्ट्र समाधान वाले संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया

Related Posts

देहरादून में विवाह के आठ माह बाद शिक्षिका की संदिग्ध मौत, मामला दर्ज
देश

देहरादून में विवाह के आठ माह बाद शिक्षिका की संदिग्ध मौत, मामला दर्ज

July 31, 2026
IGI हवाई अड्डे पर बैंकॉक से ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजे की तस्करी; आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार
देश

IGI हवाई अड्डे पर बैंकॉक से ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजे की तस्करी; आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार

July 31, 2026
इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो संदेश में PM मोदी ने कहा; प्रश्नपत्र लीक माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा
देश

इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो संदेश में PM मोदी ने कहा; प्रश्नपत्र लीक माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा

July 31, 2026
महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे
देश

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे

July 31, 2026
Next Post

भारत ने फलस्तीन पर द्वि-राष्ट्र समाधान वाले संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया

Recent Posts

अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य

अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

बाकू, भारतीय पहलवान निकिता सहरावत ने बृहस्पतिवार को यहां अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के महिला 57 किग्रा वर्ग में रजत...

देहरादून में विवाह के आठ माह बाद शिक्षिका की संदिग्ध मौत, मामला दर्ज

देहरादून में विवाह के आठ माह बाद शिक्षिका की संदिग्ध मौत, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

उत्तराखंड में देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में विवाह के आठ माह बाद एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई...

IGI हवाई अड्डे पर बैंकॉक से ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजे की तस्करी; आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार

IGI हवाई अड्डे पर बैंकॉक से ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजे की तस्करी; आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए दो भारतीय नागरिकों के...

इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो संदेश में PM मोदी ने कहा; प्रश्नपत्र लीक माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा

इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो संदेश में PM मोदी ने कहा; प्रश्नपत्र लीक माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रश्नपत्र लीक की समस्या से निपटने के लिए केंद्र और राज्य, दोनों...

बलिया में 22 वर्षों से कार्यरत शिक्षक बर्खास्त, अनुसूचित जनजाति कोटे के फर्जी दावे का आरोप

बलिया जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाला शिक्षक बर्खास्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

बलिया जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की नौकरी हासिल करने और...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group