अयोध्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 लाख से अधिक युवाओं को अग्निशमन विभाग द्वारा प्रशिक्षण के बाद निजी संस्थानों में अग्नि सुरक्षा अधिकारी, अग्नि सुरक्षा कर्मी के पद पर तैनाती का मौका दिलाएगी।
इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अग्निशमन विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसके साथ उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बन जाएगा जहां युवाओं को अग्निशमन प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
इसी क्रम में फायर स्टेशन रुदौली के भेलसर स्थित प्रांगण में अग्निशमन विभाग में कार्यरत फायरमैन सद्दाम हुसैन अग्नि सचेतक नोडल अधिकारी द्वारा आग किस तरह लगती है और किस किस चीज से आग लगती है। उसपर किया करना चाहिए और क्या न करना चाहिए के विषय में इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया गया।
गैस सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाने हेतु क्या करना चाहिए और क्या न करना चाहिए के बारे में भी नोडल अधिकारी सद्दाम हुसैन ने लोगों को एक हफ्ते से चार हफ्ते की ट्रेनिंग दी जा रही है इसके बाद विभाग ट्रेनिग सर्टिफिकेट देगा।
इसके बाद अभ्यर्थी प्रदेश के मॉल मल्टीप्लेक्स 100 या अधिक बेड वाले अस्पताल, 24 मीटर ऊंचाई के गैर-आवासीय भवन, 45 मीटर से अधिक ऊंचाई के आवासीय भवन, 1000 फिट मीटर से अधिक औद्योगिक भावनों में नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर फायर विभाग के समस्त कर्मचारी गण एवं प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थी मौजूद रहे।


