Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुजफ्फरनगर में करंट लगने से लाइनमैन और देवरिया में संविदाकर्मी की मौत

admin by admin
September 9, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

मुजफ्फरनगर जिले में बिजली के पोल पर काम करने के दौरान एक लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, देवरिया जिले में पुलिस लाइन में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से एक संविदा बिजली कर्मचारी की मौत हो गई।

मुजफ्फरनगर के बिरालसी में सोमवार को बिजली के पोल पर काम कर रहे लाइनमैन बिजेंद्र (45) की करंट लगने से मौत हो गई। आरोप है कि दूधली सब स्टेशन के जेई और सहायक अभियंता की लापरवाही के कारण बिजली आपूर्ति चालू थी।

लाइनमैन की मौत से गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और चरथावल-थानाभवन मार्ग को जाम किया। पूर्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक विक्रम सैनी के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने जिले के चरथावल थाना अंतर्गत दूधली उपकेन्द्र के अवर अभियंता (जेई) और सहायक अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रविशंकर ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, जहां से शव मिलने के बाद लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सोमवार शाम देवरिया पुलिस लाइन में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से एक संविदा बिजली कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सलेमपुर थाना क्षेत्र के इटहरा चंदौली गांव के निवासी श्रीधर पाठक (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ले में अपने परिवार के साथ रहते थे।

उन्होंने बताया कि पाठक पुलिस लाइन में बिजली का काम कर रहे थे, तभी अचानक बिजली के तार की चपेट में आकर गिर पड़े। पुलिसकर्मियों ने उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। एसपी ने परिवार को एक दिन का वेतन देने की घोषणा की और जिले के पुलिसकर्मियों से मदद की अपील की।

Tags: मुजफ्फरनगर में करंट लगने से लाइनमैन
Previous Post

मऊ के अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता बहाल, अधिसूचना जारी

Next Post

एक व्यक्ति के नाम पर छह जगह नौकरी, मुख्यमंत्री के मुद्दा उठाने के बाद लखनऊ में प्राथमिकी दर्ज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भदोही के सुरियावां रेलवे स्टेशन पर महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी, दोनों की पहचान नहीं

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

एप्पल कम्पनी के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक की हत्या के मामले में एक कॉन्स्टेबल दोषी करार, दूसरा बरी

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

पति के लोन के लिए पत्नी की FD से काटे 19.90 लाख, हाईकोर्ट ने SBI को लगाई फटकार; ब्याज समेत रकम लौटाने का आदेश

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

चंदौली में परिजन से लेनदेन के विवाद में नाबालिग छात्रा को बंधक बनाया, पुलिस ने कराया मुक्त

September 18, 2026
Next Post

एक व्यक्ति के नाम पर छह जगह नौकरी, मुख्यमंत्री के मुद्दा उठाने के बाद लखनऊ में प्राथमिकी दर्ज

Recent Posts

भदोही के सुरियावां रेलवे स्टेशन पर महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी, दोनों की पहचान नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

भदोही जिले में सुरियावां रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात एक महिला और पुरुष के शव मिलने से हड़कंप मच गया।...

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

नई दिल्ली, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय...

अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के मिशिगन राज्य में गुरुवार को नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान टेक्सास एयर नेशनल गार्ड का एफ-16 लड़ाकू...

UPI शुल्क पर मायावती का सरकार पर हमला, बोलीं- आखिरकार आम जनता की ही जेब पर पड़ेगा असर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यूपीआई लेनदेन पर लागू होने...

एप्पल कम्पनी के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक की हत्या के मामले में एक कॉन्स्टेबल दोषी करार, दूसरा बरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, लखनऊ की एक स्थानीय अदालत ने 2018 में एप्पल कंपनी के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक की हत्या के मामले में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group