अयोध्या में कुमारगंज थाना पुलिस ने 21 अगस्त की रात क्षेत्र में तीन घरों में हुई चोरी का खुलासा किया है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित टीम ने घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों वकील अहमद उर्फ सेनापति और अमित पाल को सत्थिन पुल ग्राम झरियक के निकट गिरफ्तार किया है।
अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किये जेवरात तथा 11300 रू0 नगदी बरामद की गयी। जबकि, उनके दो साथी चांद मोहम्मद और नाजिर हुसैन अब भी फरार चल रहे हैं। पुलिस के अनुसार, चोरों ने झरियक गांव में रेकी कर घर की दीवार फांदकर लाखों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ किया था।
पुलिस टीम ने छापा मारकर चोरी किए गए आभूषणों के साथ 11 हजार 300 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो अवैध असलहे बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी वकील अहमद उर्फ सेनापति थाना कुमारगंज का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 34 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं, दूसरा आरोपी अमित पाल भी चार गंभीर आपराधिक मुकदमों में नामजद है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि फरार चोरों की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
गिरफ्तारकर्ता टीम में ओम प्रकाश थानाध्यक्ष कुमारगंज, उ0नि0 अशोक कुमार पाठक, चौकी प्रभारी देवगाँव, उ0नि0 शैलेन्द्रमणि, हे0का0 योगेन्द्र पाल सिंह, हे0का0 अजय कुमार, का0 रविप्रताप यादव थाना कुमारगंज अयोध्या शामिल रहे।


