हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में स्थित एक सरकारी स्कूल में अपनी जगह अपने वाहन चालक से शिक्षण कार्य कराने के आरोप में एक प्रधानाध्यापक को निलम्बित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि कमल ने मामले की पड़ताल की तो पता लगा कि शिक्षिका माधुरी अवकाश पर थी जबकि प्रधानाध्यापक वीरू सिंह बिना किसी पूर्व अनुमति के स्कूल से अनुपस्थित थे।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद प्रधानाध्यापक वीरू सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करके उन्हें उच्चतर प्राथमिक विद्यालय टिकरी बुजुर्ग से सम्बद्ध कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभाकर तोमर को जांच सौंपते हुए एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।


