Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

काकोरी ट्रेन एक्शन: नकदी से भरा बक्सा लूटने के बाद जब क्रांतिकारियों के सामने खड़ी हो गई थी मुसीबत

admin by admin
August 9, 2025
in देश
0

लखनऊ, नौ अगस्त, 1925 की शाम थी। ब्रिटिश शासन के विरुद्ध स्वतंत्रता संग्राम के लिए धन जुटाने के मकसद से युवा क्रांतिकारियों के एक समूह ने लखनऊ के निकट काकोरी में एक ट्रेन से सरकारी खजाना लूटने की साहसिक योजना बनाई।

उन्हें इस योजना को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। हालांकि काकोरी ट्रेन एक्शन के बारे में कुछ ऐसी चीजें भी रहीं, जिनके बारे में बहुत कम जानकारी सामने आई है।

इस साल इस घटना की 100वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण घटना थी। इस अवसर पर उन क्रांतिकारियों के परिजनों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को काकोरी ट्रेन एक्शन के बारे में कुछ रोचक जानकारी दी।

स्वतंत्रता सेनानी अशफाक उल्लाह खान के परपोते अशफाक उल्लाह खान ने ऐसे ही एक दिलचस्प वाकये के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि जब क्रांतिकारियों को लगा कि ट्रेन डकैती को पूरी तरह से अंजाम दे दिया गया है, तो उन्हें एक अप्रत्याशित समस्या का सामना करना पड़ा।

अशफाक ने कहा कि वह समस्या यह थी कि 4,600 रुपये रखे जिस संदूक को उन्होंने लूटा था वह उनकी कल्पना से कहीं अधिक मजबूत था, जिससे अशफाकउल्ला खान समेत योजना में शामिल लोगों की जान जोखिम में पड़ गई।

उन्होंने कहा, “इसके बाद मेरे परदादा (अशफाक उल्लाह खान) ने एक हथौड़ा उठाया और दो जोरदार वार से संदूक को चीर दिया।

अशफाक ने मुस्कुरते हुए बताया कि ताला तोड़ने के बाद अशफाक उल्लाह खान ने हल्के-फुल्के अंदाज में अपने साथी शाकाहारी क्रांतिकारियों से कहा कि “यह ताला तोड़ना पूरी सब्जी खाने वालों के लिए संभव नहीं था। अशफाकउल्ला खान रामप्रसाद बिस्मिल और दूसरे क्रांतिकारियों के साथ काकोरी ट्रेन एक्शन में प्रमुख रूप से शामिल थे।

अशफाक (59) ने कहा, “मैंने भी उन लोहे के संदूकों को पहली बार तब देखा था जब मैं मात्र 15 वर्ष का था। आज 4,600 रुपये की राशि का कोई खास मूल्य नहीं है, लेकिन उस समय यह राशि बहुत बड़ी थी।

‘टैक्स लॉयर्स एसोसिएशन’ के उपाध्यक्ष आशीष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आज के हिसाब से यह धनराशि लगभग 11 लाख रुपये के बराबर हो सकती है। दिलचस्प बात यह है कि लूट की योजना नौ अगस्त के लिए नहीं बनाई गई थी।

काकोरी ट्रेन एक्शन में भाग लेने वाले रामकृष्ण खत्री के वंशज रोहित खत्री ने कहा कि शुरू में डकैती की योजना आठ अगस्त के लिए बनाई गई थी, लेकिन बाद में इसे अगले दिन के लिए टाल दिया गया।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी रोहित ने बताया कि काकोरी घटना के बाद से नौ दशकों से अधिक समय तक रेलवे में लोहे के बक्सों में दैनिक राजस्व ले जाने की परंपरा जारी रही और कुछ साल पहले ही इसे बंद किया गया है।

काकोरी ट्रेन एक्शन के समय से चली आ रही लाल रंग के लोहे के बक्सों में नकदी ले जाने की परंपरा सितंबर 2018 में बंद कर दी गई थी। उस व्यवस्था में, हर स्टेशन से प्राप्त नकदी को एक चमड़े के थैले में भर दिया जाता था। फिर उस चमडे के थैले को एक लोहे के संदूक में रख दिया जाता था। उस पर नंबर लिखा होता था।

उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया, ‘लोहे का बक्सा मंडल के नकदी कार्यालय में आता था, जहां नकदी की गिनती होती थी। इसके बाद रेलवे अपने कर्मियों की मदद से नकदी को स्थानांतरित करता था। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सुरक्षा प्रदान करता था।’

अब यह व्यवस्था बदल गई है, क्योंकि भारतीय स्टेट बैंक के नामित प्रतिनिधि स्टेशनों से नकदी एकत्र करते हैं।

वरिष्ठ डीसीएम ने बताया कि उस समय, नकदी का संदूक लोहे का बना होता था और इसकी लंबाई व ऊंचाई लगभग 2.5 फुट और चौड़ाई एक फुट से अधिक होती थी।

इस घटना के बाद 1927 में ब्रिटिश सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों राम प्रसाद ‘बिस्मिल’, अशफाक उल्ला खान और ठाकुर रोशन सिंह को फांसी दे दी।

साल 2021 में, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस क्रांतिकारी घटना का नाम बदलकर काकोरी ट्रेन एक्शन कर दिया। आधिकारिक संचार में इस घटना के उल्लेख के लिए काकोरी ट्रेन एक्शन नाम इस्तेमाल किया गया है। इससे पहले इसे आमतौर पर ‘काकोरी ट्रेन डकैती’ या ‘काकोरी ट्रेन षड्यंत्र’ कहा जाता था।

Tags: काकोरी ट्रेन एक्शन: नकदी से भरा बक्सा
Previous Post

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाक के पांच लड़ाकू विमानों और एक बड़े विमान को मार गिराया: वायुसेना प्रमुख

Next Post

केंद्र सरकार ने 41 दवाओं की अधिकतम कीमत तय की; इमरजेंसी, एंटीबायोटिक और दर्द निवारक दवाएं होंगी सस्ती

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

September 17, 2026
देश

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

September 17, 2026
देश

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

September 17, 2026
देश

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

September 17, 2026
Next Post

केंद्र सरकार ने 41 दवाओं की अधिकतम कीमत तय की; इमरजेंसी, एंटीबायोटिक और दर्द निवारक दवाएं होंगी सस्ती

Recent Posts

एप्पल कम्पनी के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक की हत्या के मामले में एक कॉन्स्टेबल दोषी करार, दूसरा बरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, लखनऊ की एक स्थानीय अदालत ने 2018 में एप्पल कंपनी के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक की हत्या के मामले में...

पति के लोन के लिए पत्नी की FD से काटे 19.90 लाख, हाईकोर्ट ने SBI को लगाई फटकार; ब्याज समेत रकम लौटाने का आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, पति के पुराने कर्ज की वसूली के लिए पत्नी की सावधि जमा (FD) से करीब 19.90 लाख रुपये काटना...

चंदौली में परिजन से लेनदेन के विवाद में नाबालिग छात्रा को बंधक बनाया, पुलिस ने कराया मुक्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र में बंधक बनायी गयी एक नाबालिग छात्रा को पुलिस ने मुक्त कराकर दो आरोपियों को...

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

बीजिंग, चीन ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी क्षेत्राधिकार को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार...

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की एक पुस्तक में कथित तौर पर ‘‘गलत, अश्लील...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group