Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तरकाशी आपदा : एनडीआरएफ टीम की मदद के लिए शव-खोजी कुत्ते, पशु चिकित्सक भेजे गए

admin by admin
August 7, 2025
in देश
0

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के जल आपदा प्रभावित धराली गांव में जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए जारी अभियान में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 69 बचावकर्मियों का एक दल शामिल हुआ।

इसके अलावा दो शव-खोजी कुत्ते और पशु चिकित्सकों की एक टीम भी बचाव कार्य में सहयोग के लिए पहुंची है। एनडीआरएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस बीच, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रवक्ता ने दिल्ली में बताया कि उसके जवानों ने गंगोत्री से मुखवा के बीच फंसे कुल 307 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया है और दोपहर तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार उन्हें हरसिल ले जाया जा रहा है।

एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) गंभीर सिंह चौहान ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “यह एक बड़ी आपदा है और नुकसान का विश्लेषण किया जा रहा है। उत्तरकाशी को जोड़ने वाली सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हालांकि, हमारी टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों को बचाने के लिए काम कर रही हैं।

चौहान के मुताबिक, बचाव अभियान के लिए दो शव-खोजी कुत्तों को भी तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि यह 2006 में स्थापित एनडीआरएफ के 19 साल के इतिहास में पहली बार है, जब किसी अभियान में शव-खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है।

चौहान ने कहा, “मृतकों को ढूंढने में मदद करने वाले शव-खोजी कुत्तों के अलावा, हमारे पास चार खोजी कुत्ते भी हैं, जो जीवित बचे लोगों की तलाश में मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ के 69 कर्मियों की टीम धराली में राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दे रही है।

एनडीआरएफ की पहली टुकड़ी बुधवार शाम धराली पहुंची, जहां मंगलवार दोपहर अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही मची है। आईटीबीपी, सेना और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की बचाव टीमें भी क्षेत्र में काम कर रही हैं।

अधिकारियों के अनुसार, भीषण बाढ़ के कारण उत्तरकाशी को जाने वाली सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और खराब मौसम के मद्देनजर वहां राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए उड़ानों का संचालन भी नहीं हो पा रहा है।

चौहान ने बताया कि एनडीआरएफ ने आपदा क्षेत्र में क्यूएडी (क्विक डिप्लॉयमेंट एंटीना) और सैटेलाइट फोन की तैनाती के साथ एक संचार केंद्र स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि मवेशियों को बचाने के लिए कुछ पशु चिकित्सकों को भी धराली भेजा गया है।

चौहान ने कहा, “हम अधिक से अधिक लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

‘पीटीआई-भाषा’ ने चार अगस्त को सबसे पहले खबर दी थी कि एनडीआरएफ अपने इतिहास में पहली बार उत्तरकाशी में शवों की तलाश के लिए शव-खोजी कुत्तों की तैनाती करने जा रहा है। इन कुत्तों को मलबे और कीचड़ में दबे शवों को सूंघकर उनका पता लगाने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

एनडीआरएफ ने हाल ही में लगभग छह शव-खोजी कुत्तों को प्रशिक्षित किया है, ताकि शवों का पता लगाया जा सके और उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया जा सके।

उसने इन कुत्तों-बेल्जियन मैलिनॉइस और लैब्राडोर-को प्रशिक्षित करने के लिए विदेश से एक विशेष सेंट मंगवाया, जिसकी गंध शव से आने वाली गंध के समान थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में कहा था, “इन सभी वर्षों में एनडीआरएफ का ध्यान जीवन बचाने के अपने कर्तव्य पर केंद्रित रहा है। आपदा के दौरान जीवित बचे लोगों को खोजने के स्वर्णिम समय का इस्तेमाल करना बचावकर्मियों का मार्गदर्शक सिद्धांत रहा है और इसलिए मृतकों या पार्थिव अवशेषों को ढूंढना उनकी प्राथमिकता नहीं थी।

हालांकि, अधिकारी ने कहा था कि एनडीआरएफ उन अभियानों (भूस्खलन, रेल हादसा, आदि) का भी हिस्सा रहा है, जहां कर्मियों को मलबे से शवों को निकालने का काम सौंपा गया है।

उन्होंने कहा था कि शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देने के लिए शवों या मानव अवशेषों का पता लगाना महत्वपूर्ण है।

Tags: उत्तरकाशी आपदा : एनडीआरएफ टीम की मदद के
Previous Post

कानपुर : फर्जी मुकदमों में फंसाकर वसूली करने वाला वकील और उसकी सहयोगी गिरफ्तार

Next Post

राहुल ने ‘वोट चोरी’ का डेटा सार्वजनिक किया, निर्वाचन आयोग से इलेट्रॉनिक मतदाता सूची की मांग

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

September 17, 2026
देश

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

September 17, 2026
देश

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

September 17, 2026
देश

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

September 17, 2026
Next Post

राहुल ने ‘वोट चोरी’ का डेटा सार्वजनिक किया, निर्वाचन आयोग से इलेट्रॉनिक मतदाता सूची की मांग

Recent Posts

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

बीजिंग, चीन ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी क्षेत्राधिकार को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार...

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की एक पुस्तक में कथित तौर पर ‘‘गलत, अश्लील...

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group