Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत के पास सीरीज बराबर करने का मौक़ा, इंग्लैण्ड की टीम भी 247 रनों पर ढेर

admin by admin
August 2, 2025
in खेल, देश
0

भारत के पास सीरीज बराबर करने का मौक़ा.. इंग्लैण्ड की टीम भी 247 रनों पर ढेर, मिली मामूली बढ़तलंदन: मोहम्मद सिराज (86 रन देकर चार विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (62 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से इंग्लैंड को पहली पारी में 247 रन पर समेटने के बाद भारत ने शुक्रवार को यहां पांचवें और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप तक दूसरी पारी में दो विकेट पर 75 रन बनाकर 52 रन की बढ़त हासिल कर ली।

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 51 रन और रात्रिप्रहरी आकाश दीप चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। जायसवाल आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की 23 रन की बढ़त को खत्म किया, इस दौरान दो बार उनका कैच छूटा। उन्होंने जैमी ओवरटन की शॉर्ट लेंथ गेंद पर अपरकट से छक्का जड़कर 44 गेंद में श्रृंखला में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया।

भारत ने केएल राहुल (07) और साई सुदर्शन (11) के विकेट गंवा दिए। राहुल लूज शॉट खेलकर जोश टंग का शिकार हुए जबकि सुदर्शन स्टंप से तुरंत पहले गस एटकिंसन की गेंद पर पगबाधा आउट हुए।

जायसवाल ने एटकिंसन के शुरुआती ओवर में तीन चौके जड़े जिसमें एक शानदार स्ट्रेट ड्राइव भी शामिल था। स्टंप से पहले तीसरा कैच छूटा जब जाक क्रॉली ने सुदर्शन को कैच करने का मौका गंवा दिया।

इससे पहले हैरी ब्रुक की 64 गेंद में 53 रन की आक्रामक पारी के समाप्त होने के बाद इंग्लैंड अंतिम सत्र में ऑल आउट हो गया। क्रिस वोक्स कंधे की चोट के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतरे और इंग्लैंड के 247 रन पर नौंवा विकेट गंवाते ही पहली पारी समाप्त हो गई जिससे उसने 23 रन की बढ़त हासिल की।

सुबह भारत की पहली पारी आधे घंटे के अंदर 224 रन पर खत्म हो गई और टीम ने बचे हुए चारों विकेट 20 रन के अंदर गंवा दिए।

सिराज ने दोपहर के सत्र में आठ ओवरों के शानदार स्पैल में तीन विकेट चटकाकर भारत को वापसी कराई जिससे चाय तक इंग्लैंड ने सात विकेट पर 215 रन बना लिए थे। चाय सत्र के बाद बारिश के व्यवधान के कारण कुछ देर तक खेल रोकना पड़ा, तब तक इंग्लैंड ने गस एटकिंसन के रूप में आठवां विकेट खो दिया था जो कृष्णा का शिकार हुए। खेल शुरू होने के बाद सिराज ने ब्रुक (53 रन) को बोल्ड कर उसका आखिरी विकेट झटक लिया।

सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने दूसरे सत्र में तीन तीन विकेट झटके जिससे इंग्लैंड ने मुख्य बल्लेबाज जो रूट (29 रन), जाक क्रॉली (64 रन), कार्यवाहक कप्तान ओली पोप (22 रन) और जैकब बेथेल (छह रन) के विकेट गंवा दिए। रूट और कृष्णा के बीच इस दौरान तीखी नोकझोंक भी हुई।

शुरुआती सत्र में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन जुटाए। लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने ब्रेक के बाद लेंथ हासिल करते हुए वापसी की।

कृष्णा की गेंद पर क्रॉली ने पुल शॉट लगाने में गलती की और मिडविकेट पर कैच आउट हो गए। पिच से तेज गेंदबाजों को लगातार मदद मिल रही है। सिराज ने पोप और रूट को पगबाधा आउट किया। फिर एक इनस्विंग यॉर्कर से बेथेल को भी पगबाधा आउट किया।

सिराज लगातार कोशिश करते रहे और उन्हें इसका फल भी मिला। एक बार फिर उन्होंने दिखाया कि वे कार्यभार प्रबंधन में विश्वास नहीं रखते।

कृष्णा भी प्रभावशाली रहे। उन्होंने चाय सत्र के अंतिम ओवर में जैमी स्मिथ और जैमी ओवरटन के विकेट झटके।

भारत को खेल के पहले आधे घंटे में पहली पारी में 224 रन पर समेटने के बाद इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज क्रॉली और बेन डकेट ने मेहमान टीम के तेज गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

डकेट (43 रन) और क्रॉली ने मर्जी से चौके जड़े जिससे इंग्लैंड लंच ब्रेक तक एक विकेट पर 109 रन बना चुका था।

आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी के पास इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों के लिए कोई रणनीति नहीं दिख रही थी।

पर भारत को लंच से 15 मिनट पहले डकेट का विकेट मिलने से राहत मिली। आकाश दीप की गेंद पर एक और रिवर्स हिट लगाने की कोशिश में डकेट विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। इस तरह इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने महज 77 गेंद में 92 रन बना लिए।

क्रॉली ने 12 चौके से पांच सिराज की गेंदों पर लगाए। उन्होंने आकाश दीप की गेंद पर थर्ड मैन पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

डकेट ने इच्छानुसार शॉट लगाए। उन्होंने आकाश दीप की गेंद पर रिवर्स स्कूप शॉट लगाया और इसके बाद सिराज की गेंद पर रैंप ऑफ पर छक्का जड़ दिया। डकेट के आउट होने के बाद पोप क्रीज पर उतरे। उन्होंने कवर ड्राइव शॉट्स लगाकर शुरुआत की।

वहीं दिन की शुरूआत छह विकेट पर 204 रन से शुरू करने वाले भारत ने पहले 30 मिनट में 20 रन के अदंर बाकी के चार विकेट गंवा दिए।

करुण नायर (109 गेंद में 57 रन) और वाशिंगटन सुंदर (26 रन) जल्दी आउट हो गए जिसके बाद एटकिंसन ने पुछल्ले बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। इंग्लैंड के लिए एटकिंसन ने पांच जबकि जोस टंग ने तीन विकेट चटकाये।

Tags: भारत के पास सीरीज बराबर करने का मौक़ा
Previous Post

सुलतानपुर: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े युवकों को कुचला,एक की मौत और छह घायल

Next Post

मालेगांव विस्फोट मामले में गवाह का दावा; योगी आदित्यनाथ का नाम जबरन लेने को कहा गया

Related Posts

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन
अयोध्या

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

July 29, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

July 29, 2026
व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे ऐप के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी
देश

WhatsApp Web हुआ और स्मार्ट, अब ब्राउज़र से कॉल और कॉल ट्रांसफर दोनों संभव

July 29, 2026
यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क
अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

July 29, 2026
Next Post

मालेगांव विस्फोट मामले में गवाह का दावा; योगी आदित्यनाथ का नाम जबरन लेने को कहा गया

Recent Posts

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। हिंदी पंचांग...

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 23 जुलाई की एक सोशल मीडिया पोस्ट को कुछ समय के लिए हटाने के मामले में...

व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे ऐप के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी

WhatsApp Web हुआ और स्मार्ट, अब ब्राउज़र से कॉल और कॉल ट्रांसफर दोनों संभव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

मेटा के स्वामित्व वाले त्वरित संदेश सेवा मंच व्हाट्सऐप ने मंगलवार को एक नई वेब-आधारित कॉलिंग सुविधा शुरू करने की...

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह काला सागर तट के पास एक वाणिज्यिक पोत पर सवार...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

अमेठी में नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

अमेठी जिले के जायस क्षेत्र में बुधवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group