Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

admin by admin
July 30, 2025
in देश
0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया।

इस मुठभेड़ से दो दिन पहले सुरक्षाबलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को श्रीनगर के एक जंगल में मार गिराया था।

सेना ने कहा कि पुंछ में आधी रात को दो आतंकवादी मार गिराए गए जो सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। उसने इस ऑपरेशन को ‘शिवशक्ति’ का नाम दिया है।

सेना की जम्मू स्थित ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक सफल घुसपैठ-रोधी अभियान में भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया। त्वरित कार्रवाई और सटीक गोलाबारी ने नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। तीन हथियार बरामद किए गए हैं।

सेना ने कहा कि उसकी अपनी खुफिया इकाइयों और जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली समन्वित खुफिया सूचनाओं के कारण यह अभियान सफल रहा और अभियान अब भी जारी है।

इससे पहले, एक अन्य पोस्ट में सेना ने कहा था कि पुंछ सेक्टर के सामान्य क्षेत्र में बाड़ के पास भारतीय सैनिकों ने दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा इस ओर घुसपैठ की कोशिश करने की गोपनीय सूचना मिलने के बाद सीमा पर तैनात जवानों ने मंगलवार देर रात देगवार सेक्टर के मालदीवन इलाके में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों की गतिविधि देखी।

आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और कई घंटों तक चली मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को गोली लगी। उन्होंने बताया कि सुबह होते ही तलाश अभियान शुरू कर दिया गया और मुठभेड़ में दोनों आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई।

Tags: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों
Previous Post

जम्मू कश्मीर के कठुआ में संदिग्ध गतिविधि के बाद तलाशी अभियान शुरू

Next Post

जम्मू में एक ‘ओवर ग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार, तीन पिस्तौल बरामद

Related Posts

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
Next Post

जम्मू में एक ‘ओवर ग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार, तीन पिस्तौल बरामद

Recent Posts

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नानक राम भुर्जी (68) की मंगलवार को हजरतगंज...

23 IPS अफसरों को मिली अलग-अलग जिलों में पहली पोस्टिंग

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत 15 IPS अधिकारियों का तबादला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

मथुरा: प्रेमी से बातचीत में बाधा बने मासूम बच्चे की मां ने गला घोंटकर हत्या की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

मथुरा जिले के एक गांव में तीन साल के मासूम को उसकी मां ने कथित तौर पर केवल इसलिए गला...

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी...

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group