अयोध्या, दर्शननगर चौकी क्षेत्र के किशुन दासपुर में देर रात मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक बुजुर्ग महिला को उसके ही परिजन ई-रिक्शा में लाकर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें दो महिलाएं बुजुर्ग को रिक्शे से उतारते हुए दिखाई दे रही हैं। गंभीर रूप से अस्वस्थ महिला को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। महिला इस स्थिति में नहीं है कि अपना नाम या पता भी बता सके।
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और संवेदना का माहौल है।


