Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सूरत हवाई अड्डे पर दुबई से लौटे दंपति को सोने की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया

admin by admin
July 22, 2025
in देश
0

गुजरात में सूरत हवाई अड्डे पर दुबई से लौटे एक दंपति को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और सीमा शुल्क विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 20 किलो से अधिक सोना तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है।  यह कार्रवाई 20 जुलाई की रात करीब 10 बजे की गई।

अधिकारियों के अनुसार, जब दंपति एअर इंडिया की एक उड़ान से उतरा, तो सादे कपड़ों में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की खुफिया शाखा के एक अधिकारी ने उस पर सबसे पहले संदेह जताया।

सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘गुजरात निवासी इस दंपति की चाल-ढाल कुछ असामान्य थी और उनके पेट के आसपास हल्का उभार दिखाई दे रहा था जो सामान्य शारीरिक बनावट से मेल नहीं खा रहा था। इसी वजह से अधिकारी को शक हुआ।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा अधिकारी ने तुरंत हवाई अड्डे पर मौजूद सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों को सतर्क किया, जिन्होंने दंपति को रोका और उनकी गहन शारीरिक जांच की।

अधिकारी ने बताया कि जांच के समय पुरुष शर्ट और पैंट पहने हुए था, जबकि महिला ने सलवार सूट पहन रखा था। अधिकारी ने कहा, ‘उनके शरीर के मध्य भाग और ऊपरी धड़ पर कुल 28 किलोग्राम सोने का पेस्ट बंधा हुआ पाया गया जिसमें महिला के शरीर पर 16 किलोग्राम और पुरुष के शरीर पर 12 किलोग्राम सोने का पेस्ट था।

उन्होंने बताया कि पेस्ट में सोने की शुद्ध मात्रा 20 किलो से अधिक आंकी गई है। मामले की जांच कर रहे एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘सूरत हवाई अड्डे के इतिहास में पकड़ी गई सोने की यह संभवतः सबसे बड़ी खेप है।’

Tags: सूरत हवाई अड्डे पर दुबई से लौटे दंपति
Previous Post

सुप्रीमकोर्ट ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी होटल मालिकों को लाइसेंस प्रदर्शित करने का दिया निर्देश

Next Post

अयोध्या व बाराबंकी में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बरसाए कांवड़ियों पर फूल

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

September 17, 2026
देश

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

September 17, 2026
देश

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

September 17, 2026
देश

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

September 17, 2026
Next Post

अयोध्या व बाराबंकी में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बरसाए कांवड़ियों पर फूल

Recent Posts

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

बीजिंग, चीन ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी क्षेत्राधिकार को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार...

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की एक पुस्तक में कथित तौर पर ‘‘गलत, अश्लील...

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group